Ai+ ने लॉन्च किए कई सारे गैजेट्स
भारतीय ब्रैंड Ai+ ने मंगलवार को कई सारे गैजेट्स लॉन्च कर दिए। कंपनी ने 3 नए ईयरबड्स NovaPods Go, NovaPods Pro और NovaPod Clips को पेश किया। दावा है कि ये 30 घंटों का प्लेबैक ऑफर करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा इनमें है। IPX4 प्रोटेक्शन दिया गया है। NovaWatch Active और NovaWatch Kids 4G नाम से दो स्मार्टवॉच भी उतारी हैं। इनमें दूसरी वाला बच्चों के लिए है जो जीपीएस और 4G कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इन प्रोडक्ट्स की कीमत 699 रुपये से 7999 रुपये के बीच है। फ्लिपकार्ट पर 27 फरवरी से सेल शुरू होगी। कंपनी Pulse 2 नाम से नया स्मार्टफोन भी लाने वाली है। उसमें 6 हजार एमएएच बैटरी दी जाएगी।
Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च
Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च कल यानी बुधवार को किया जाएगा। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन S26, S26 Plus और S26 Ultra को पेश करेगी। भारतीय समय के अनुसार, लॉन्च रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इन फोन्स के बारे में ज्यादातर जानकारियां ऑनलाइन सामने आई हैं। दुबई के एक यूट्यूबर ने सड़क पर बिक रहे Galaxy S26 अल्ट्रा के फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। हालांकि फोन की कीमतें बड़ा सस्पेंस हैं। भारत में इन फोन्स के क्या प्राइस होंगे। यह सामने आना भी अभी बाकी है।
Nothing Phone 4a पर आई नई जानकारी
Nothing Phone 4a सीरीज को मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाना है। लंदन बेस्ड स्मार्टफोन मेकर ब्रैंड Phone 4a और Phone 4a Pro मॉडलों को भारत में लाने वाला है। नई जानकारी के अनुसार, Nothing Phone 4a में ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में पिल शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया जाने वाला है। ग्लिफ इंटरफेस की झलक भी आई है जो इस फोन को सबसे यूनीक बनाती है।













