• Technology
  • गैजेट्स न्‍यूज 4 फरवरी: 10001mAh बैटरी वाले फोन की सेल आई, उधर; चीन में लॉन्‍च हुआ iQOO 15 Ultra

    10001mAh बैटरी वाले realme P4 Power 5G की पहली सेल 5 फरवरी को realme P4 Power 5G स्‍मार्टफोन की पहली सेल 5 फरवरी को होगी। इसके साथ ही realme Buds Clip को भी सेल किया जाएगा। दोनों डिवाइस रियलमीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन चैनलों से ली जा सकेंगी। realme P4 Power 5G के शुरुआती दाम डिस्‍काउंट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    10001mAh बैटरी वाले realme P4 Power 5G की पहली सेल 5 फरवरी को

    realme P4 Power 5G स्‍मार्टफोन की पहली सेल 5 फरवरी को होगी। इसके साथ ही realme Buds Clip को भी सेल किया जाएगा। दोनों डिवाइस रियलमीडॉटकॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन चैनलों से ली जा सकेंगी। realme P4 Power 5G के शुरुआती दाम डिस्‍काउंट के बाद 23,999 रुपये हैं। वहीं रियलमी के नए क्‍ल‍िप को 5,499 रुपये में लिया जा सकेगा। यह एमेजॉन पर भी मिलेंगे। realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट इसमें हैं। 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। डिटेल स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस जानने के लिए क्‍ल‍िक करें।

    iQOO 15 Ultra चीन में लॉन्‍च

    iQOO 15 Ultra स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें 6.85 इंच का 2K+ कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले है, जोकि सैमसंग का पैनल है। HDR10+, 144Hz रिफ्रेश रेट जैसी खूबियां हैं। पीक ब्राइटनैस 8 हजार निट्स है। फोन में स्‍नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 16GB और 24GB रैम मिलती है। 50 मेगापिक्‍सल के 3 रियर कैमरा और 32 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा है। बैटरी 7400mAh है, जो 100W की फास्‍ट चार्जिंग व 40 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    iQOO 15 Ultra के प्राइस :

    iQOO 15 Ultra के 16GB+256GB मॉडल के दाम 5,699 युआन से शुरू होते हैं जो करीब 74 हजार रुपये हैं। टॉप वेरिएंट 24GB + 1TB की कीमत 7,699 युआन यानी 1 लाख रुपये से ज्‍यादा है।

    POVA Curve 2 लॉन्‍च होगा 13 फरवरी को 8000mAh बैटरी

    POVA Curve 2 की लॉन्‍च डेट 13 फरवरी है। कंपनी ने बताया है कि यह 8 हजार एमएएच बैटरी के साथ आने वाला सबसे स्‍ल‍िम कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले स्‍मार्टफोन होगा। जो जानकारियां अबतक सामने आई हैं, उनके अनुसार, पोवा कर्व 2 में ट्रांगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। यह फोन काफी स्‍ल‍िम होने वाला है जो इसे भीड़ से अलग दिखाएगा। दावा है कि इस फोन को इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स को बेस्‍ट सिग्‍नल नेटवर्क मिलेगा।

    Redmi Note 15 Pro और Pro Plus 5G स्‍मार्टफोन की सेल शुरू

    रेडमी के हाल में लॉन्‍च हुए दो स्‍मार्टफोन्‍स Redmi Note 15 Pro और Pro Plus 5G की भारत में सेल मंगलवार से शुरू हो गई है। इन फोन्‍स में 200 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स में 6.83 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रो मॉडल की कीमत भारत में 29999 रुपये से शुरू होती है जबकि प्रो प्‍लस मॉडल के शुरुआती दाम 37999 रुपये हैं। इन फोन्‍स के बारे में डिटेल जानकारी के लिए क्‍लि‍क करें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।