Zenbook और Vivobook के प्री-ऑर्डर्स शुरू
लैपटॉप ब्रैंड आसुस के नए लैपटॉप Zenbook और Vivobook के प्री-ऑर्डर्स भारत में शुरू हो गए हैं। ये AMD Ryzen एआई प्रोसेसर से पावर्ड लैपटॉप हैं, जिन्हें 12 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। कंपनी ने बताया है कि जो भी ग्राहक Zenbook S16 और Zenbook 14 को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें 5999 रुपये के फायदे सिर्फ 1 रुपये में दिए जाएंगे। इसमें 2 साल की एक्सटेंडेट वॉरंटी और 3 साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है। कंपनी ने 11 फरवरी तक के लिए यह ऑफर पेश किया है। सभी मॉडलों को आसुस स्टोर्स, ईशॉप और एमेजॉन-फ्लिपकार्ट के अलावा आथराइज्ड रिटेलर्स से बुक किया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो ASUS Zenbook S16 (UM5606GA) में सिर्फ 1.1 सेंटीमीटर ऑल-मेटल चेसिस दिया गया है। कोपायलटप्लस पीसी की खूबियां हैं। साथ ही आसुस के एआई एप्लिकेशंस को चलाया जा सकता है। इसका वजन डेढ़ किलो है। इसकी 16 इंच की स्क्रीन में आसुस लूमिना ओलेड डिस्प्ले दिया गया है जोकि 3K रेजॉलूशन ऑफर करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड सपोर्ट के साथ 6 स्पीकर्स का सेटअप दिया गया है। दावा है कि बैटरी लाइफ 23 घंटों की है और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Asus के नए Zenbook और Vivobook की कीमत
- ASUS Zenbook S16 (UM5606GA) Rs. 1,69,990
- ASUS Zenbook 14 (UM3406GA)Rs. 1,15,990
- ASUS Vivobook S16 (M3607GA)Rs. 1,04,990
- ASUS Vivobook 16 (M1607GA)Rs. 87,990
- ASUS Vivobook 15 (M1502NAQ)Rs. 62,990
- ASUS Vivobook 16 (M1605NAQ) Rs. 65,990
LG के नए AC लॉन्च
गर्मियों की शुरुआत से पहले एलजी ने भारत में एशेंशियल सीरीज के तहत नए रूम एसी पेश किए हैं। ये अधिक तापमान, नमी और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को सहते हुए काम कर सकते हैं। इन एसी में स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इस्तेमाल हुआ है, जो कूलिंग की जरूरत को देखते हुए तापमान कम-ज्यादा करता है। इनकी वेरिएबल टोनेज टेक्नोलॉजी एसी ऑन करते ही तेजी से रूम ठंडा करती है। दावा है कि टेंपरेचर कम होने के बाद कंप्रेसर की स्पीड स्लो हो जाती है। एलजी के नए एसी की कीमत 28901 रुपये से शुरू होती है। इन्हें कंपनी की वेबसाइट से लिया जा सकेगा।
ऐपल का वर्चुअल AI हेल्थ कोच नहीं आएगा?
काफी वक्त से चर्चाएं थीं कि ऐपल एक वर्चुअल AI हेल्थ कोच पर काम कर रही है। अब कहा गया है कि इस योजना को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है यानी ऐसा कोई कोच फिलहाल लाने की तैयारी नहीं है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, इस के प्रोजेक्ट का कोड-नेम मलबेरी था और इसे अब बंद कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने हेल्थ ऐप में कुछ फीचर्स जरूर लाएगी, लेकिन उन्हें समय-समय पर पेश किया जाएगा। पहले एआई हेल्थ कोच को आईओएस 26 के साथ लाया जाना था। अब यह बंद हो गया है।
पिक्सल फोन का खास फीचर, दूसरे फोन्स में भी
एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने उन्हें कन्फर्म किया है कि पिक्सल फोन्स में मिलने वाला AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी फीचर जल्द अन्य एंड्रॉयड फोन में भी मिलेगा। कंपनी ने अपने क्विक शेयर फीचर को ऐपल के एयर ड्रॉप के साथ काम करने लायक बनाया था। अभी यह पिक्सल डिवाइस में सपोर्ट करता है। गूगल ने इस फीचर को सिस्टम ऐप से प्ले स्टोर एपीके में अपग्रेड किया है। इससे संकेत मिलता है कि एयरड्रॉप सपोर्ट सिर्फ पिक्सल डिवाइस के लिए सीमित ना रहकर ज्यादा से ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइस के लिए आ सकता है।












