मनहूस और बुरे हैं आपके एआई मॉडल
एलन मस्क ने एंथ्रोपिक पर आरोप लगाया है कि उसके एआई मॉडल मनहूस और बुरे हैं। अपने पोस्ट में मस्क ने लिखा कि आपका AI, गोरों और एशियाई लोगों से नफरत करता है, खासकर चीनी लोगों, हेट्रोसेक्सुअल और पुरुषों से। यह इंसानों से नफरत करने वाला और बुरा है। इसे ठीक करो। मस्क ने यह भी लिखा कि उन्हें एंथ्रोपिक से कोई उम्मीद नहीं है।
मस्क की प्रतिद्वंदी है एंथ्रोपिक
एलन मस्क ने एंथ्रोपिक के लिए जो भी कहा हो, लेकिन सच्चाई यह है कि मस्क की एआई कंपनी एक्सएआई और एंथ्रोपिक के बीच सीधा मुकाबला है। मस्क के ग्रोक एआई चैटबॉट की प्रतिस्पर्धा एंथ्रोपिक के कैल्यूड से होती है। हाल में यह जंग और तेज हुई है, खासकर एंथ्रोपिक के Claude Cowork में नए फीचर्स आने के बाद। Claude Cowork एक एजेंट बेस्ड एआई-वर्कस्पेस है। पहले यह सिर्फ बातचीत करता था, लेकिन अब सवालों का जवाब देने के साथ-साथ कंप्यूटरों पर फोल्डरों में मौजूद फाइलों को पढ़ सकता है। यह फाइलों को एडिट कर सकता है और नई फाइलें बना सकता है। फाइल रिनेम करनी हो या उसे अरेंज करना हो, यह काम भी क्लाउड काेवर्क से कराए जा सकते हैं।
भारत में एंथ्रोपिक पर विवाद
एंथ्रोपिक को भारत में कानूनी विवाद का सामना भी करना पड़ रहा है। इसकी वजह कंपनी का नाम है। कर्नाटक की एक कंपनी ने मामला दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि वह 2017 से Anthropic नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय कंपनी ने एंथ्रोपिक पर उसका नाम इस्तेमाल करने के कारण 1 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है। भारत में पहले से चल रही एंथ्रोपिक मोहम्मद अय्याज मुल्ला की कंपनी है। उनका कहना है कि अमेरिकी कंपनी के भारत में आने से उनके ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।













