• Entertainment
  • गोविंदा ने करण जौहर को दी चेतावनी, ‘गोविंदा नाम मेरा’ पर भड़के एक्टर- रजनीकांत की तरह प्रसाद दूंगा

    गोविंदा जल्दी चीजों पर रिएक्ट नहीं करते। मगर जब बोलते हैं तो नहीं देखते कि सामने दोस्त है या दुश्मन। गलत को गलत और सही को सही कहने का बूता रखते हैं। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में करण जौहर को अच्छे से सुना दिया। उन्होंने विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    गोविंदा जल्दी चीजों पर रिएक्ट नहीं करते। मगर जब बोलते हैं तो नहीं देखते कि सामने दोस्त है या दुश्मन। गलत को गलत और सही को सही कहने का बूता रखते हैं। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में करण जौहर को अच्छे से सुना दिया। उन्होंने विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ को लेकर फिल्ममेकर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दावा किया कि वो मूवी उन पर आधारित है।

    न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘सबसे बड़ा इवेंट बताता हूं मैं, किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी। माइ नेम इज गोविदा… गोविंदा मेरा नाम.. ऐसा ही है कुछ मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि करण जौहर की थी। तो उसका सब्जेक्ट था कि वो गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है, और वाइफ-हसबैंड की भगदड़ हो जाती है। फिर वाइफ, हसबैंड पर शक करने लगती है और हसबैंड, वाइफ पर करने लगता है।’

    गोविंदा ने करण जौहर को चेतावनी दी

    गोविंदा चेतावनी देते हुए आगे बोले, ‘तो ये पर्सनल लाइफ के अंदर कभी-कभी सबकी स्टोरी घुसेड़ने का प्रयास करते हैं लोग। हाय कहीं मेरे हाथ लग गए हत्थे… तो आदरणीय रजनीकांत की तरह, इतना मैं प्रसाद दूंगा, और बीच महफिल के अंदर दूंगा। आई प्रॉमिस(वादा करता हूं) नो मिसबिहेव प्लीज (कृपया गलत व्यवहार मत करिए), मैं रिक्वेस्ट करता हूं। हाथ जोड़कर, मजाक हर जगह पर, हर तरह से अच्छा नहीं लगता है।’

    हाय कहीं मेरे हाथ लग गए हत्थे… तो आदरणीय रजनीकांत की तरह, इतना मैं प्रसाद दूंगा, और बीच महफिल के अंदर दूंगा। आई प्रॉमिस, नो मिसबिहेव प्लीज, मैं रिक्वेस्ट करता हूं। हाथ जोड़कर, मजाक हर जगह पर, हर तरह से अच्छा नहीं लगता है।
    गोविंदा, एक्टर

    मेरे बारे में गलत मत कहिए। किसी आर्टिस्ट के लिए गलत मत कहिए। खासतौर पर जो न्यूकमर आ रहे हैं, मैं सबका धन्यवाद देना चाहूंगा। खासकर कोमल का धन्यवाद देता हूं कि आप एक शब्द गलत नहीं कह रही हैं। और ये विषय से जुड़कर आप, चर्चा में आ जाएं, या प्रचलितता पाएं, ऐसा आपका स्वभाव नहीं है।
    गोविंदा, एक्टर

    सुनीता की डेब्यू फिल्म पर गोविंदा का रिएक्शन

    गोविंदा ने सुनीता आहूजा की डेब्यू फिल्म पर कहा, ‘ये अच्छा है, घर में बैठी रहेंगी तो बहुत ज्यादा इंटरव्यू देंगी, तो ये बाहर निकलें, मुझे प्रार्थना करती है अच्छा है। भगवान से जाकर सब अच्छा-अच्छा कहें। बिना मेरा नाम लिए, मेरे बारे में गलत मत कहिए। किसी आर्टिस्ट के लिए गलत मत कहिए। खासतौर पर जो न्यूकमर आ रहे हैं, मैं सबका धन्यवाद देना चाहूंगा। खासकर कोमल का धन्यवाद देता हूं कि आप एक शब्द गलत नहीं कह रही हैं। और ये विषय से जुड़कर आप, चर्चा में आ जाएं, या प्रचलितता पाएं, ऐसा आपका स्वभाव नहीं है। जो मेरे आर्टिस्ट हैं, वो दम पर निकलेंगे।’ बता दें कि कोमल वही हैं, जिनके बारे में सुनीता ने दावा किया था कि इनसे एक्टर का अफेयर है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे कोमल नाम से नफरत है। ये नाम बदल दीजिए। कोमल नाम की एक लड़की है, मुझे उससे नफरत है।’

    मुझे कोमल नाम से नफरत है। ये नाम बदल दीजिए। कोमल नाम की एक लड़की है, मुझे उससे नफरत है।
    सुनीता आहूजा

    ‘गोविंदा मेरा नाम’ का बजट

    बता दें कि फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ 2 घंटे 11 मिनट की थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म है। इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। क्योंकि ये डायरेक्ट डिजिटल रिलीज थी। फिल्म की कहानी कुछ खा, नहीं थी और इसीलिए IMDB पर 6.5 रेटिंग मिली हुई है। मूवी को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया था और ये 55 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।