फ्रांसीसी स्ट्राइक कैरियर कहां जा रहा?
फ्रांस, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेता आर्कटिक में सुरक्षा खतरे, ग्रीनलैंड के आर्थिक तथा सामाजिक विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसको फ्रांस और यूरोपीय संघ दोनों ही सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि चार्ल्स डी गॉल को कहां तैनात किया जा रहा है, लेकिन समाचार एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह उत्तरी अटलांटिक की ओर बढ़ रहा है। हाल के दिनों में यह इलाका अमेरिका और यूरोप के बीच भूराजनीतिक तनाव का केंद्र बनकर उभरा है
फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि नेवल एयर ग्रुप ओरियन 26 सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए तोउलोन नौसैनिक अड्डे से रवाना हो गया है। अटलांटिक जोन में यह अभ्यास आने वाले हफ्तों में होने वाला है, जिसमें फ्रांसीसी सेनाएं अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ हिस्सा लेंगी।
फ्रांस के स्ट्राइक कैरियर के साथ पूरा बेड़ा
फ्रांस के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में चार्ल्स डी गॉल और उसके विमान, साथ ही कई एस्कॉर्ट और सपोर्ट जहाज शामिल हैं। इसमें एक डिफेंस फ्रिगेट, एक सप्लाई शिप और एक हमलावर पनडुब्बी है। यह अभ्यास ऐसे समय में होने जा रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्तशासी क्षेत्र ग्रीनलैंड को लगातार अमेरिका में मिलाने की धमकी दे रहे हैं।
ट्रंप ने इसी महीने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जे के प्रस्ताव का विरोध करने वाली यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, यूरोपीय देशों के तीखे विरोध के बाद ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के लिए सैन्य बल इस्तेमाल करने की धमकी से कदम पीछे खींच लिए, लेकिन द्वीप को लेकर अपना इरादा नहीं बदला है।
चार्ल्स डी गाले की खासियत
चार्ल्स डी गॉल फ्रांसीसी नौसेना का एकमात्र एयरक्राफ्ट कैरियर है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाले यह कैरियर साल 2001 में सेवा में शामिल हुआ था। अमेरिका के अलावा यह किसी भी देश के पास एकमात्र कैरियर है, जो कैटापुल्ट औऱ अरेस्टर वायर से लैस है। इसके चलते यह कई तरह के फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट को लॉन्च और रिकवर कर सकता है। चार्ल्स डी गॉल एक साथ 40 एयरक्राफ्ट तक ले जा सकता है। इसमे राफेल मरीन जेट, E-24 हॉकआई EW एयरक्राफ्ट औऱ NH90 जैसे हेलीकॉप्टर शामिल हैं।













