• International
  • ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्‍स: टॉप 10 देशों की लिस्ट में US का ताज छीनने के करीब चीन, भारत-पाकिस्‍तान की रैंकिंग जानें

    वॉशिंगटन: अमेरिका ने बिना सैन्य ताकत के बनाए जाने वाले प्रभाव यानी सॉफ्ट पावर में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है। साल 2026 के ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्स में अमेरिका टॉप पर बरकरार है। हालांकि अमेरिका का स्कोर इस साल घटा है जबकि चीन का बढ़ा है। ऐसे में शीर्ष दो पर मौजूद इन दोनों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिका ने बिना सैन्य ताकत के बनाए जाने वाले प्रभाव यानी सॉफ्ट पावर में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है। साल 2026 के ग्लोबल सॉफ्ट पावर इंडेक्स में अमेरिका टॉप पर बरकरार है। हालांकि अमेरिका का स्कोर इस साल घटा है जबकि चीन का बढ़ा है। ऐसे में शीर्ष दो पर मौजूद इन दोनों ताकतवर देशों में फासला काफी कम हो गया है। वहीं भारत इस लिस्ट में कोई उल्लेखनीय स्थान पाने में नाकाम रहा है। इस इंडेक्स में यूएन के 193 सदस्य देशों को 55 पैमानों पर रैंक करते हुए उनको स्कोर दिया गया है।

    ब्रांड फाइनेंस सॉफ्ट पावर की लिस्ट में अमेरिका ने 100 में से 74.9 स्कोर के साथ टॉप पर जगह बनाई है। हालांकि अमेरिका इस बात से निराश होगा कि पिछले साल की तुलना में 4.6 अंकों की गिरावट उसके स्कोर में हुई है। अमेरिका के बाद चीन दूसरे स्थान पर है। चीन इस साल इंडेक्स में एकमात्र ऐसा देश है, जिसके सॉफ्ट पावर स्कोर में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। 35 नेशनल ब्रांड विशेषताओं में से 19 में चीन की रैंकिंग बेहतर हुई है। चीन का स्कोर 0.7 अंक बढ़कर 73.5 हो गया है। इससे अमेरिका से उसका अंतर 1.5 अंक से भी कम रह गया है।

    पश्चिमी देशों के स्कोर में गिरावट

    जापान इस लिस्ट में 70.6 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं यूके 69.2 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा है। यूके के लिए यह इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद से उसकी सबसे निचली रैंक है। दूसरे कई पश्चिमी देशों के स्कोर में भी गिरावट का ट्रेंड इस साल देखा गया है। इस वर्ष जर्मनी पांचवें (67.7 स्कोर) और फ्रांस छठवें (65.8 स्कोर) स्थान पर है।

    स्विट्जरलैंड एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर आ गया है। स्विट्जरलैंड को उच्च स्तर के भरोसे, प्रभावी शासन और आर्थिक स्थिरता का फायदा मिला है। इन सभी कैटेगरी में वह पहले स्थान पर है। स्विट्जरलैंड का स्कोर 63.2 रहा है। लिस्ट में कनाडा आठवें (63.2 स्कोर), इटली नौवें (61.6) और संयुक्त अरब अमीरात 59.4 स्कोर के साथ दसवें नंबर पर है।

    भारत की स्थिति अच्छी नहीं

    भारत 48.0 के स्कोर के साथ इस फेहरिस्त में 32वें स्थान पर है। यह पिछले साल के मुकाबले दो स्थान नीचे और 1.8 अंक कम है। भारत ने पहचान (13वें), प्रभाव (17वें), और संस्कृति और विरासत (19वें) में मजबूती दिखाई है लेकिन शासन (100वें) और नेट पॉजिटिव प्रभाव (123वें) में भारी गिरावट ने उसे शीर्ष 30 से बाहर कर दिया। इस लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर काफी नीचे 84वां है। इस लिस्ट सबसे निचले पायदान यानी 192 और 193 पर आए देश नारू और किरिबाती हैं। ये दोनों ओशिनिया के देश हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।