• International
  • ग्‍वादर से क्‍वेटा तक बलूचिस्‍तान में बलूचों ने मचाई भारी तबाही, पाकिस्तानी फौज का बने काल, BLA चीफ ने संभाला मोर्चा

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना और विद्रोहियों के बीच बड़े पैमाने पर लड़ाई शुरू हो गई है। विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। शनिवार तड़के से ही बलूचिस्तान के कई जिलों से धमाकों, मिलिट्री ठिकानों पर हमलों और विद्रोहियों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना और विद्रोहियों के बीच बड़े पैमाने पर लड़ाई शुरू हो गई है। विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। शनिवार तड़के से ही बलूचिस्तान के कई जिलों से धमाकों, मिलिट्री ठिकानों पर हमलों और विद्रोहियों की सुरक्षाबलों से झड़प की खबरें आ रही हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में धमाके हुए हैं तो पाकिस्तान के लिए रणनीतिक तौर पर अहम ग्वादर पोर्ट के पास भी फायरिंग हुई है। पाकिस्तान सेना के कम से कम 10 जवान इन हमलों में मारे गए हैं।

    बलूचिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के शीर्ष कमांडरों ने खुद मैदान में उतरते हुए ऑपरेशन हेरोफ का दूसरा चरण शुरू करने का ऐलान किया है। गुट ने इसे मातृभूमि की रक्षा के लिए अभियान बताया है। बीएलए के हमलों के चलते क्वेटा, नुश्की, कलात, मस्तंग, दलबांदिन, खारान, ग्वादर, पसनी, टंप, बुलेदा, ग्वादर में भारी गोलीबारी, विस्फोट और सैन्य ठिकानों पर हमलों किए गए हैं।

    शहरों में बंदूकधारियों के हमले

    क्वेटा में निवासियों ने कई इलाकों में गोलीबारी और विस्फोटों की सूचना दी, जिसमें अत्यधिक संवेदनशील रेड जोन भी शामिल है। सरयाब रोड पर हथियारबंद लोगों ने पुलिस मोबाइल पर हमला किया, जिसमें दो कर्मियों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस वाहन में आग लगा दी गई। रेलवे स्टेशन के पास भी गोलीबारी हुई है।

    क्वेटा में पाकिस्तानी सेना का एक वाहन पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया गया है। नुश्की में फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पास झड़प हुई है। काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के कार्यालय पर बीएलए ने कब्जा किया है। बंदूकधारियों ने कई पुलिस चौकियों पर हमला करते हुए पुलिस वाहनों में आग लगा दी।

    सेना और पुलिस को निशाना बनाकर हमले

    कलात में सेना के कैंप के गेट पर विस्फोट हुआ है। इसके लिए विस्फोटकों से भरे वाहन का इस्तेमाल किया गया। दलबांदिन में गोलीबारी और सैन्य ठिकानों के पास झड़पें हुईं हैं। खारान, पसनी, ग्वादर, टंप और बुलेदा से फायरिंद और विस्फोटों की खबरें मिलीं हैं। बीएलए ने दस शहरों में हमले करने का दावा किया है।

    बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि उनके लड़ाकों ने सैन्य और प्रशासनिक ढांचों को निशाना बनाया है। क्वेटा, पसनी, ग्वादर, नोशकी और दलबांदिन में सेना और ISI कैंपों के पास फिदायीन हमले किए जाने का दावा किया है। तटीय राजमार्ग पर सैन्य लॉजिस्टिक्स को बाधित किया गया है।

    बीएलए चीफ खुद मैदान में

    बीएलए के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब बलूच ने बलूच लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ें। जेब ने कहा, ‘यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सामूहिक चेतना का है। एकजुटता से लड़ाई जीती जाएगी। ऐसे में बलूच लोगों से अपील है कि वे बाहर निकलें और ऑपरेशन हेरोफ का हिस्सा बनें।’

    पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘शनिवार तड़के से बलूचिस्तान में झड़पें चल रही हैं। इनमें से कई जगहों पर हमलों को नाकाम किया गया है और पाक सेना ने 58 आतंकियों को मार गिराया है। रिपोर्ट में आतंकवादियों के साथ झड़पों में सुरक्षा बलों और पुलिस के 10 जवानों की मौत की बात स्वीकार की गई है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।