• Lifestyle
  • चलती ट्रेन में बदले कपड़े.. सीट पर बैठे-बैठे लड़की ने किया परफेक्ट मेकअप, 15 मिनट में हो गई गंगा आरती के लिए तैयार

    आप सभी ने अपनी जिंदगी में एक ना एक बार ट्रेन में ट्रेवल जरूर किया होगा। अगर अभी तक नहीं किया है, तो आपको ट्रेन में ट्रेवल करना चाहिए। ये कुछ ऐसे एक्सपीरियंस में से एक होता है, जिन्हें आप जिंदगी भर नहीं भूल सकते हैं। आप हमेशा अपनी ट्रेन वाली ट्रिप को याद रखेंगे।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आप सभी ने अपनी जिंदगी में एक ना एक बार ट्रेन में ट्रेवल जरूर किया होगा। अगर अभी तक नहीं किया है, तो आपको ट्रेन में ट्रेवल करना चाहिए। ये कुछ ऐसे एक्सपीरियंस में से एक होता है, जिन्हें आप जिंदगी भर नहीं भूल सकते हैं। आप हमेशा अपनी ट्रेन वाली ट्रिप को याद रखेंगे। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेन में ट्रेवल करते हैं, तो ये ट्रिप आपके लिए बहुत यादगार खुद ही बन जाएगी। खैर, ये आर्टिकल ट्रेन की तारीफों के लिए नहीं है। दरअसल, इस आर्टिकल में हम एक लड़की की बेहतरीन मेकअप स्किल्स की तारीफ करेंगे।

    चलती ट्रेन में बदलें कपड़े

    कंटेंट क्रिएटर तनूजा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो वंदे भारत ट्रैन से बनारस जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमे बनारस पहुंचने के तुरंत बाद गंगा आरती के लिए जाना है। यही कारण है कि मैं ट्रेन के बाथरूम में ही कपड़े बदल रही हूं और स्किन केयर के साथ पूरा मेकअप भी करूंगी। इसके बाद उन्होंने मेकअप का एक-एक स्टेप बताया है। आइए जान लेते हैं कि उन्होंने परफेक्ट लुक के लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया है।

    कैसे किया मेकअप?

    तनूजा ने मेकअप की शुरुआत फेस वॉश के साथ की है। उन्होंने मुंह धोने के बाद 15 मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे आई पैच लगाया। इसके बाद स्किन केयर के आखिरी स्टेप में स्नेल म्यूसिन लगाया। इसके बाद उन्होंने नियासिनमाइड, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाया है। इसके बाद उन्होंने आंखों के नीचे कंसीलर लगाया और लूज पाउडर से सेट किया है। फिर उन्होंने काजल लगाया और चीक बोनस पर टिंट लगाया। तनूजा ने टिंट को आंखों और हल्का सा होंठों पर भी लगाया। इसके बाद होंठों पर आउटलाइन की और लिपस्टिक लगाई।

    स्लीक पोनीटेल बनाई

    • बाल साफ और सूखे हों। अगर आपके बाल बहुत फ्रिजी हो, तो हल्का-सा सीरम लगा लें।
    • हथेली में थोड़ा हेयर जेल/सीरम लें और बालों की लंबाई में लगाएं।
    • फाइन-टूथकंघी या फ्लैटब्रश से बालों को एक दिशा में स्मूथ करें (बीच से साइड या सीधे पीछे)।
    • हाई (ऊपर), मिड या लो पोनीटेल अपने हिसाब से बालों को इकट्ठा करके बांध लें।

    (डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। आज़ाद हिन्द इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।