कैसे रन आउट हुए मिचेल सैंटनर?
दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी का 17वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर स्ट्राइक पर थे। सैंटनर ने शॉर्ट थर्ड की तरफ गेंद को खेला और डेरिल मिचेल के कहने पर रन चुराने की कोशिश की। हालांकि, हार्दिक पंड्या ने मिचेल सैंटनर के एंड पर रॉकेट थ्रो करा और सैंटनर को रन आउट कर दिया। मिचेल सैंटनर 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए।
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 216 रन का टारगेट
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 62 रन विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। डिवोन कॉन्वे ने भी 191.30 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 23 बॉल में 44 रन बनाए। मिडल ओवर में ग्लेन फिलिप्स आए, जिन्होंने 24 रन बनाए।
अंत में न्यूजीलैंड की पारी को अच्छा पुश इन फॉर्म डेरिल मिचेल ने दिया मिचेल ने 216.67 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 18 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए। मिचेल ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत के लिए 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने लिए। 1-1 विकेट जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने लिया।













