• Business
  • चीन और भारत खींच रहे ग्लोबल इकॉनमी की गाड़ी, अमेरिका छूट गया कहीं पीछे, देख लीजिए आंकड़े

    नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन धीरे-धीरे उसका रुतबा कम हो रहा है। आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक ग्लोबल रियल जीडीपी में अब अमेरिका की हिस्सेदारी चीन और भारत से कम रह गई है। ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ में चीन की हिस्सेदारी अब 26.6 फीसदी और भारत की 17 फीसदी पहुंच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन धीरे-धीरे उसका रुतबा कम हो रहा है। आईएमएफ के आंकड़ों के मुताबिक ग्लोबल रियल जीडीपी में अब अमेरिका की हिस्सेदारी चीन और भारत से कम रह गई है। ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ में चीन की हिस्सेदारी अब 26.6 फीसदी और भारत की 17 फीसदी पहुंच गई है जबकि अमेरिका की हिस्सेदारी 9.9 फीसदी रह गई है। यानी भारत की हिस्सेदारी अमेरिका से करीब दोगुना और चीन की तीन गुना है।

    ग्लोबल ग्रोथ में चीन और भारत की हिस्सेदारी 43.6 फीसदी पहुंच गई है जबकि एशिया-पैसिफिक की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। ग्लोबल रियल जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान करने वाले देशों की लिस्ट में इंडोनेशिया 3.8 फीसदी के साथ चौथे नंबर पर है जबकि तुर्की 2.2 फीसदी के साथ पांचवें नंबर पर है। इस लिस्ट में अफ्रीकी देश नाइजीरिया 1.5 फीसदी के साथ छठे, ब्राजील 1.5 फीसदी के साथ सातवें, वियतनाम 1.6 फीसदी के साथ आठवें, सऊदी अरब 1.7 फीसदी के साथ नौवें और जर्मनी 0.9 फीसदी के साथ दसवें नंबर पर है।

    चीन 1, भारत 2, अमेरिका 3… यह कैसी लिस्ट जिसमें पाकिस्तान भी नहीं बहुत पीछे, हो जाएगा बड़ा उलटफेर

    नॉमिनल जीडीपी

    हालांकि नॉमिनल जीडीपी के हिसाब से देखें तो दूर-दूर तक कोई अमेरिका के टक्कर में नहीं है। अमेरिका की जीडीपी 31.82 ट्रिलियन डॉलर की है। चीन ($20.65 ट्रिलियन) दूसरे, जर्मनी ($5.33 ट्रिलियन) तीसरे, भारत ($4.51 ट्रिलियन) चौथे और जापान ($4.46 ट्रिलियन ) पांचवें नंबर पर है। इस लिस्ट में इंडोनेशिया ($1.44 ट्रिलियन) 17वें, तुर्की ($1.57 ट्रिलियन) 16वें, नाइजीरिया ($285 अरब) 52वें, ब्राजील ($2.26 ट्रिलियन) 11वें, वियतनाम ($484.73 अरब) 34वें, सऊदी अरब ($1.27 ट्रिलियन) 19वें नंबर पर है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।