• Business
  • चीन ने कर दिया ईवी के मोर्चे पर कर दिया बड़ा कमाल, भारत को लगेंगे अभी कई साल

    नई दिल्ली: चीन में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री पहली बार पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाडियों से आगे निकल गई है। पिछले साल देश में 13.1 मिलियन इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं जबकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की बिक्री 12.3 मिलियन यूनिट रही जो 15 साल में सबसे कम है। पिछले साल पेट्रोल-डीजल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: चीन में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री पहली बार पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाडियों से आगे निकल गई है। पिछले साल देश में 13.1 मिलियन इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकीं जबकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की बिक्री 12.3 मिलियन यूनिट रही जो 15 साल में सबसे कम है। पिछले साल पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की बिक्री में 13 फीसदी गिरावट रही। यह लगातार आठवां साल है जब देश में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आई है।

    चीन में पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों की बिक्री 2017 में पीक पर पहुंची थी लेकिन तबसे इसमें 49% यानी 11.6 मिलियन यूनिट की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि 2030 तक चीन में ईवी की बिक्री 21.2 मिलियन यूनिट पहुंच सकती है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारों की बिक्री घटकर 4.9 मिलियन यूनिट रहने का अनुमान है। चीन की कंपनी बीवाईडी ने पिछले साल पहली बार एलन मस्क की कंपनी टेस्ला से ज्यादा कारों का उत्पादन किया। टेस्ला केवल ईवी बनाती हैं जबकि बीवाईडी ईवी के साथ-साथ प्लग इन हाइब्रिड कार भी बनाती है।

    चीन की ‘मारुति’ है एलन मस्क की कंपनी टेस्ला! अमेरिका से नफरत, लेकिन इन इलेक्ट्रिक कारों से प्यार

    भारत का हाल

    हालांकि चीन के मुकाबले भारत को अभी लंबा रास्ता तय करना है। भारत में पिछले साल ईवी की बिक्री 2.3 मिलियन यूनिट रही जो कुल नए रजिस्ट्रेशन का करीब 8 फीसदी है। इनमें 1.28 मिलियन यानी 57 फीसदी दोपहिया वाहन रहे। तिपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 35 फीसदी यानी 8 लाख और कारों की हिस्सेदारी 1.75 लाख यूनिट रही। पिछले साल उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा ईवी मार्केट रहा। इस दौरान राज्य में 4 लाख से अधिक ईवी बिके। हालांकि दिल्ली, केरल और गोवा में ईवी एडॉप्शन ज्यादा रहा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।