• International
  • चीन ने लॉन्च किया पाकिस्तान का EO-2 ‘जासूसी’ सैटेलाइट , LoC से सर क्रीक तक भारत की बढ़ेगी टेंशन

    इस्लामाबाद: चीन ने पाकिस्तान के दूसरे अर्थ ऑब्जरवेशन EO-2 सैटेलाइट को लॉन्च किया है। EO-2 सैटेलाइट की लॉन्चिंग चीन के यांगजियांग सीशोर प्रक्षेपण केंद्र से एक शिप से की गई। इस दौरान चीन ने कुल सात सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में पहुंचाया। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष से पृथ्वी की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें ले सकता है। पाकिस्तान का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: चीन ने पाकिस्तान के दूसरे अर्थ ऑब्जरवेशन EO-2 सैटेलाइट को लॉन्च किया है। EO-2 सैटेलाइट की लॉन्चिंग चीन के यांगजियांग सीशोर प्रक्षेपण केंद्र से एक शिप से की गई। इस दौरान चीन ने कुल सात सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में पहुंचाया। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष से पृथ्वी की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें ले सकता है। पाकिस्तान का दावा है कि यह सैटेलाइट उसे जमीन की रीयल टाइम तस्वीर प्रदान करेगा।

    EO-2 सैटेलाइट को किसने बनाया

    एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, EO-2 सैटेलाइट को पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग (SUPARCO) ने विकसित किया है। यह सैटेलाइट पाकिस्तान के पृथ्वी अवलोकन और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

    EO-2 सैटेलाइट क्या काम करेगा

    SUPARCO के अधिकारियों ने बताया कि यह सैटेलाइट पाकिस्तान की विकास योजना, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी और शहरी विस्तार में सहयोग देने के लिए महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे सटीक और समय पर सैटेलाइन इमेज उपलब्ध कराकर शासन, आपदा प्रबंधन, जलवायु विश्लेषण और रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने के मदद मिलेगी।

    पाकिस्तानी अंतरिक्ष एजेंसी ने क्या बताया

    अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि EO-2 के साथ पाकिस्तान ने अपने सैटेलाइट बेड़े का विस्तार किया है, जिससे पृथ्वी अवलोकन डेटा की बेहतर निरंतरता, कवरेज और सटीकता सुनिश्चित होती है। पाकिस्तान ने पिछले साल उत्तरी चीन के जियुकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से अपना पहला स्वदेशी इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (ईओ-1) उपग्रह प्रक्षेपित किया था।

    पाकिस्तान के EO-2 सैटेलाइट से भारत को खतरा

    पाकिस्तान EO-2 सैटेलाइट का इस्तेमाल भारत की जासूसी के लिए कर सकता है। यह सर्व विदित है कि पाकिस्तान अपने देश के विकास से ज्यादा भारत के नुकसान के बारे में काम करता है। ऐसे में वह इस सैटेलाइट से एलओसी से लेकर गुजरात में सर क्रीक तक की तस्वीरें ले सकता है। इससे फॉरवर्ड लोकेशन पर भारतीय सेना की गतिविधियों की निगरानी की जा सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।