• National
  • ‘चेतावनी दे रहा हूं, होश में रहिए’: अडानी-अंबानी का लिया नाम, CJI सूर्यकांत ने वकील की क्लास लगाई

    नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को एक वकील मैथ्यूज नेदुमपारा की एक बेवजह की टिप्पणी के लिए जमकर फटकार लगाई और यहां तक कि भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दे डाली। सीजेआई ने सूर्यकांत ने नेदुमपारा से स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर उनका दुर्व्यवहार इसी तरह जारी रहा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को एक वकील मैथ्यूज नेदुमपारा की एक बेवजह की टिप्पणी के लिए जमकर फटकार लगाई और यहां तक कि भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दे डाली। सीजेआई ने सूर्यकांत ने नेदुमपारा से स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर उनका दुर्व्यवहार इसी तरह जारी रहा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नेदुमपारा की टिप्पणी पर सीजेआई बहुत बुरी तरह नाराज नजर आ रहे थे।

    सीजेआई सूर्यकांत की एक वकील को फटकार

    लाइवलॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार सीजेआई सूर्यकांत तब वकील मैथ्यूज नेदुमपारा पर भड़क गए, जब उन्होंने यह कहा कि ‘अडानी-अंबानी’ के लिए तो संवैधानिक बेंच गठित की जाती है, लेकिन नेशनल जुडिशल अप्वाइंटमेंट कमीशन (NSAG) को चुनौती देने वाली याचिकाएं नहीं सुनी जा रही हैं। बता दें कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका में नियुक्तियों के लिए कॉलेजियम सिस्टम की जगह एनएसएजी लेकर आई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट पर लगाया था पक्षपात का आरोप

    दरअसल, मैथ्यूज नेदुमपारा सुप्रीम कोर्ट में मेंशनिंग राउंड के दौरान कॉलेजियम सिस्टम को चुनौती देने और नेशनल जुडिशल अप्वाइंटमेंट कमीशन की बहाली वाली एक याचिका का सुनवाई के लिए उल्लेख करना चाहते थे। इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि रजिस्ट्री के पास ऐसी कोई याचिका नहीं है। इसपर नेदुमपारा ने कह दिया, ‘अडानी और अंबानी के लिए संविधान पीठ गठित हो रहे हैं, लेकिन जो मामले आम लोगों को प्रभावित करते हैं, उन्हें नहीं सुना जा रहा।’

    सीजेआई सूर्यकांत ने दी सुधर जाने की चेतावनी

    इसी पर सीजेआई सूर्यकांत ने नेदुमपारा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘मिस्टर नेदुमपारा, मेरे कोर्ट में आप जो कुछ भी कहते हैं, उसको लेकर सावधान रहिए। आपने मुझे चंडीगढ़ में देखा है, दिल्ली में..मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं, होश में रहिए। आप ये मत समझिए कि आप दुर्व्यवहार करते रहेंगे, जैसा कि आप अन्य बेंचों में करते हैं। मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं।’

    पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना भी लगा चुके हैं फटकार

    दरअसल, 2024 में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने नेदुमपारा की उस याचिका को रजिस्टर करने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि इस मामले में ताजा रिट याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती, क्योंकि एनजेएसी के फैसले में यह पहले ही तय किया जा चुका है। पिछले साल तत्कालीन सीजेआई संजीव खन्ना ने भी नेदुमपारा की ओर से इसी याचिका पर सुनवाई की मांग पर यह कहते हुए उनकी खिंचाई की थी कि ‘कोर्ट में राजनीतिक भाषण न दें।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।