• Entertainment
  • जब अक्षय कुमार ने पार्टी में शख्स को मारा थप्पड़, हो गया बेहोश, बताया कैसे हुई थी ‘गजब बेइज्जती’

    अक्षय कुमार को भले ही फिल्मी पर्दे पर खूब एक्शन और मार-धाड़ करते देखा गया है, पर असल जिंदगी में शायद ही उन्होंने कुछ ऐसा किया हो और बात हाथापाई तक पहुंच गई हो। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसा हुआ था कि अक्षय ने एक अजनबी को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया था।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अक्षय कुमार को भले ही फिल्मी पर्दे पर खूब एक्शन और मार-धाड़ करते देखा गया है, पर असल जिंदगी में शायद ही उन्होंने कुछ ऐसा किया हो और बात हाथापाई तक पहुंच गई हो। हालांकि, करियर के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसा हुआ था कि अक्षय ने एक अजनबी को झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया था। वो थप्पड़ इतना जोरदार था कि वह आदमी बेहोश होकर गिर पड़ा। उस वक्त अक्षय बुरी तरह डर गए थे। उस पूरे वारये को अक्षय ने हाल ही अपने शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में सबके सामने बताया।

    ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में हाल ही ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज- अमन गुप्ता, नमिता थापर और अनुपम मित्तल पहुंचे थे। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गेम खेला और कुछ सवाल पूछे। जब रैपिड फायर राउंड आया, तो अमन गुप्ता ने अक्षय से पूछ लिया कि उनकी जिंदगी में ‘गजब बेइज्जती’ वाला पल कौन सा रहा है। तब अक्षय ने करियर के शुरुआती दिनों का किस्सा सुनाया।

    अक्षय कुमार ने सुनाया पार्टी का किस्सा

    अक्षय ने बताया कि एक बार वह एक करीबी दोस्त के साथ एक पार्टी में गए थे। वहां एक अनजान आदमी ने उनके दोस्त को गालियां देनी शुरू कर दी। अक्षय ने बताया कि उन्होंने उस आदमी को कई बार चेतावनी दी और गाली देने से रोका, पर वह नहीं माना। अक्षय बोले, ‘उसने एक बार गाली दी, और मैंने उसे मना किया। उसने फिर वही किया। फिर तीसरी बार। मैंने उसे चार-पांच बार चेतावनी दी, लेकिन वह रुका ही नहीं।’ तब अक्षय ने गुस्से में आकर उस आदमी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। वो थप्पड़ इतनी जोर से पड़ा कि वो आदमी बेहोश होकर गिर गया।

    उसने एक बार गाली दी, और मैंने उसे मना किया। उसने फिर वही किया। फिर तीसरी बार। मैंने उसे चार-पांच बार चेतावनी दी, लेकिन वह रुका ही नहीं। मैंने थप्पड़ मार दिया और वो बेहोश हो गया।
    अक्षय कुमार

    दोस्त रोने लगा, अक्षय घबरा गए, उस आदमी के मुंह पर पानी डाला और…

    अक्षय कुमार ने बताया कि वह बहुत बड़ी पार्टी थी और वहां हड़कंप मच गया। दोस्त रोने लगा तो उसे शर्मिंदगी हुई। अक्षय भी डर गए और बुरी तरह घबरा गए। उन्हें लगा कि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है। तब अक्षय ने उस आदमी के मुंह पर पानी डाला और मन ही मन प्रार्थना करने लगे कि वह होश में आ जाए। और उसके होश में आने की प्रार्थना करने लगे।’

    अक्षय ने कहा कि वह उनकी गलती थी। अगर वैसी सिचुएशन आज होती, तो कभी वह उस दिन की तरह रिएक्ट नहीं करते। अक्षय के मुताबिक, वो दिन उनके लिए गजब बेइज्जती वाला दिन था। अक्षय ने कहा कि मौका मिले तो वह अपनी उस गलती को आज जरूर सुधारना चाहेंगे।

    अक्षय कुमार का करियर और स्ट्रगल

    अक्षय कुमार के करियर और निजी जिंदगी की बात करें, तो वह एक बेहद साधारण परिवार में पैदा हुए थे। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। एक्टर बनने से पहले अक्षय ने कभी शेफ तो कभी वेटर तो कभी लाइटमैन का काम किया। अक्षय ने बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाकर भी अपना गुजारा किया। लेकिन मॉडलिंग में आने के बाद अक्षय के दिन बदल गए और फिर एक्टिंग की दुनिया में आने पर छा गए। अपने अब तक के करियर में अक्षय ने कई हिट फिल्में दी हैं।

    बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आधार पर देखें, तो अक्षय की जो टॉप फिल्में रही हैं, वो हैं:

    • टॉयलेट: एक प्रेम कथा
    • गुड न्यूज
    • हाउसफुल 4
    • सूर्यवंशी
    • ओएमजी 2
    • एयरलिफ्ट
    • राउडी राठौर
    • केसरी
    • मिशन मंगल
    • 2.0 (हिंदी)

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

    अक्षय की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो इस साल वह ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’ और एक और फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम अभी तय नहीं किया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।