हाल ही कंगना का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अक्षय खन्ना के साथ फ्लर्ट और उनके रिएक्शन के बारे में बात करती नजर आई थीं। तब कंगना ‘कॉफी विद करण’ में गई थीं। साथ में अनिल कपूर और संजय दत्त थे। तीनों अपनी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उस फिल्म में अक्षय खन्ना भी थे।
कंगना ने अक्षय खन्ना संग किया था फ्लर्ट, पर नहीं मिला जवाब
करण जौहर ने कंगना से पूछा था कि क्या ऐसा कभी हुआ है कि उन्होंने किसी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की हो, पर कोई रिस्पॉन्स न मिला हो? कंगना ने जवाब दिया था, ‘हां, अक्षय खन्ना के साथ।’ यह सुनकर अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ-साथ करण भी हैरान रह गए। वजह पूछे जाने पर कंगना ने कहा था, ‘मैंने पहले उनसे बात करने की कोशिश की, फिर फ्लर्ट करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने मुझसे कभी बात नहीं की। वह कभी बोलते ही नहीं। वह किसी से बात नहीं करते।’
सिर्फ अनिल कपूर से बात करते थे अक्षय खन्ना
हालांकि, कंगना रनौत ने फिर बताया था कि अक्षय खन्ना, अनिल कपूर से जरूर बात करते थे। इस पर अनिल ने हामी भरी और कहा था कि अक्षय खन्ना उनके छोटे भाई जैसे हैं। वहीं, हाल ही अक्षय खन्ना का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शाहरुख खान के हिट गाने ‘छैयां छैयां’ पर डांस करते नजर आ रहे थे। उनके मूव्स देख फैंस भी फिदा हो गए थे।
अक्षय खन्ना के अफेयर्स, तारा शर्मा संग रिश्ता, करिश्मा कपूर संग होनी थी शादी?
अक्षय खन्ना की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह आज भी सिंगल हैं और शादी नहीं करना चाहते। हालांकि, उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जरूर जुड़ा था। एक्ट्रेस तारा शर्मा के साथ तो अक्षय खन्ना का कुछ समय तक रिलेशनशिप भी रहा, पर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। अक्षय खन्ना का नाम करिश्मा कपूर के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है कि कभी उन दोनों की शादी भी होने वाली थी, पर करिश्मा की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। अक्षय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ भी जुड़ा और यह फिल्म ‘ताल’ के दिनों की बात है। अक्षय ने एक इंटरव्यू में कबूल भी किया था कि वह ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने थे और उन्हें एकटक देखते रहते थे। इसके अलावा अक्षय खन्ना की श्रेया सरन और उर्वशी शर्मा के साथ भी अफेयर की खूब खबरें रहीं।
अक्षय खन्ना ने शादी क्यों नहीं की? बताई थी ये वजह
अक्षय ने शादी न करने की वजह के बारे में पूछे जाने पर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कमिटमेंट से डर लगता है और वह अपनी जिंदगी को अकेले अपने हिसाब से जीना चाहते हैं। अक्षय ने कहा था कि वह मैरिज मटीरियल नहीं हैं और परिवार की जिम्मेदारी के बिना अकेले रहना चाहते हैं। उनकी उम्र अब 50 साल हो चुकी है।













