• Entertainment
  • जब नूतन को बदसूरत कहते थे परिवार के ही लोग, मां ने इस तरह बेटी को चमकाया, सबका हो गया मुंह बंद

    साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म ‘आखिरी दांव’ में फिल्माए गए गाने में नूतन की मासूमियत ने दर्शकों को दिल हारने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म के गाने ‘तुझे क्या सुनाऊं मैं दिलरुबा’ की चंद लाइनें आशिकों के दिल का हाल बताने और नूतन की खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी हैं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म ‘आखिरी दांव’ में फिल्माए गए गाने में नूतन की मासूमियत ने दर्शकों को दिल हारने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म के गाने ‘तुझे क्या सुनाऊं मैं दिलरुबा’ की चंद लाइनें आशिकों के दिल का हाल बताने और नूतन की खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी हैं। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि नूतन हमेशा अपने रंग-रूप को लेकर असहज रहती थीं। आज 21 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातों को जानेंगे।

    नूतन, जिन्होंने हिंदी सिनेमा और समाज की हर रुढ़िवादी परंपरा को तोड़ खुद को स्थापित किया और लगातार 4 दशकों तक सिनेमा में सक्रिय रहीं। सिनेमा के कई बड़े स्टार्स उनकी सादगी और खूबसूरती पर फिदा थे, लेकिन एक नूतन थीं, जिन्हें शुरुआत में भरोसा ही नहीं था कि वे खूबसूरत हैं और कभी फिल्मों में काम भी कर पाएंगी। नूतन को अपनी मां शोभना सामर्थ की तरह ही सिनेमा में धाक जमानी थी और सिनेमा में काम भी करना चाहती थीं, लेकिन कहते हैं कि एक्ट्रेस के परिवार वाले ही उनके रंग-रूप को लेकर ताने कसते थे। शोभना सामर्थ की सहेली रही एक महिला ने नूतन को बदसूरत तक कह दिया था।

    मां ने समझा दिया था कि इसे तारीफ की तरह लो

    नूतन ने खुद इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह फिल्मों में आने का जुनून रखती थीं, लेकिन बचपन से ही उन्हें अहसास कराया गया कि वे खूबसूरत नहीं हैं। मां की सहेली ने कहा था कि ‘तुम्हारी बेटी तुम्हारी जितनी खूबसूरत नहीं है। यह बात उस वक्त बहुत बुरी लगी थी, लेकिन मां ने समझा दिया था कि इसे तारीफ की तरह लो क्योंकि जैसे ही मैं बड़ी हो जाऊंगी तो मेरा रंग और रूप दोनों निखर जाएंगे, और मैंने इस बात को माना भी था।’

    मां की सहेली ने कहा था कि तुम्हारी बेटी तुम्हारी जितनी खूबसूरत नहीं है। यह बात उस समय बहुत बुरी लगी थी, लेकिन मां ने समझा दिया था कि इसे तारीफ की तरह लो क्योंकि जैसे ही मैं बड़ी हो जाऊंगी तो मेरा रंग और रूप दोनों निखर जाएंगे
    नूतन

    सफलता को देखकर रिश्तेदारों के भी सुर बदल गए

    शोभना सामर्थ ने अपनी बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए खुद मेहनत की। उन्हें पढ़ने के लिए विदेश भेजा और नूतन का वजन भी कम करवाया और आखिर में फिल्मों में स्थापित करने के लिए बेटी के लिए फिल्म तक बनाई। नूतन ने हिंदी सिनेमा में बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया और पहली बार ‘नल दमयन्ती’ में डेब्यू किया, जिसके बाद वे ‘नगीना’ में दिखीं। छोटी उम्र में ही फिल्मों से मिलती सफलता को देखकर रिश्तेदारों के भी सुर बदल गए और वे एक्ट्रेस पर गर्व महसूस करने लगे।

    अनारकली का रोल करने से इनकार कर दिया

    महज 14 साल की उम्र में आसिफ की फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में अनारकली का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस रोल को करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उस वक्त तक उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी थी। कुछ फिल्में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करने के बाद नूतन ने एक्टिंग की हर कला को सीखने के लिए विदेश जाने का फैसला लिया। उन्होंने न सिर्फ वहां से पढ़ाई की, बल्कि अपनी इंग्लिश को भी सुधारा। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 1955 में ‘सीमा’ से वापसी की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।