• National
  • जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच समिति में बदलाव, अब होंगे कैंश कांड में बड़े खुलासे?

    नई दिल्ली: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली समिति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा बदलाव कर दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से बनाई गई कमेटी 6 मार्च से एक्टिव होगी। इसका मकसद उन वजहों की जांच करना है जिनके आधार पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली समिति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा बदलाव कर दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से बनाई गई कमेटी 6 मार्च से एक्टिव होगी। इसका मकसद उन वजहों की जांच करना है जिनके आधार पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की मांग की गई है।

    कमेटी में ये तीन सदस्य हैं

    1. जस्टिस अरविंद कुमार, सुप्रीम कोर्ट
    2. जस्टिस चंद्रशेखर, बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
    3. बीवी आचार्य, सीनियर एडवोकेट, कर्नाटक हाई कोर्ट

    कैश कांड क्या है?

    कैश कांड पिछले साल मार्च में जस्टिस यशवंत वर्माके दिल्ली स्थित सरकारी घर से जली हुई नकदी मिलने से जुड़ा है। उस दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात थे। इस मामले को लेकर सियासी पारा भी काफी हाई हुआ था। जस्टिस वर्मा को पद से हटाने की मांग के बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया था।

    जांच कमेटी में क्यों हुआ बदलाव?

    अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच करने वाली तीन सदस्यों वाली कमेटी में बदलाव किया है। यह कमेटी ‘कैश कांड’ के आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले की जांच के लिए सबसे पहली कमेटी पिछले साल अगस्त में बनी थी। मगर अब इसमें नए सदस्य की एंट्री हुई है। यह बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि पुरानी कमेटी के एक सदस्य जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव 6 मार्च को रिटायर हो रहे हैं।अब नई कमेटी ही इस कांड की जांच आगे बढ़ाएगी और रिपोर्ट देगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।