• National
  • जांघ के टिशू से बना दिया घुटने का कुशन, देश की पहली ‘नी-सैल्वेज’ सर्जरी

    नई दिल्ली: घुटने में गंभीर चोट के बाद 30 साल की एक महिला लंबे समय से तेज दर्द से परेशान थी। जांच में सामने आया कि उसका मेनिस्कस फट गया था। उसने पहले मेनिस्कस रिपेयर की सर्जरी कराई, लेकिन यह इलाज सफल नहीं हो पाया। हालात ऐसे बन गए थे कि कम उम्र में ही


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: घुटने में गंभीर चोट के बाद 30 साल की एक महिला लंबे समय से तेज दर्द से परेशान थी। जांच में सामने आया कि उसका मेनिस्कस फट गया था। उसने पहले मेनिस्कस रिपेयर की सर्जरी कराई, लेकिन यह इलाज सफल नहीं हो पाया। हालात ऐसे बन गए थे कि कम उम्र में ही घुटना ट्रांसप्लांट कराना पड़ सकता था। इससे बचाने के लिए RML अस्पताल में आखिरी विकल्प के तौर पर ‘नी- सैल्वेज’ तकनीक अपनाई गई।

    इसमें जांघ के टिशू से नया कुशन बनाकर मेनिस्कस की जगह लगाया गया। सर्जरी के बाद महिला को दर्द से राहत मिली है। अर्थराइटिस व घुटना ट्रांसप्लांट की जरूरत भी टल गई है। डॉक्टरों ने दावा करते हुए कहा कि इस तकनीक के जरिए देश में पहली बार सर्जरी की गई है। 13 जनवरी को डॉ. राहुल खरे की टीम ने डॉ. प्रणय गुप्ता, डॉ. रवि रंजन और डॉ. मोहित राज के सहयोग से सर्जरी की। करीब डेढ़ घंटे में सर्जरी पूरी हो गई।

    बार-बार आती थी धुटने बदलने की नौबत

    RML के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के HOD डॉ. राहुल खरे ने बताया कि जांघ की हड्डी (फीमर) और पिंडली की हड्डी (टिबिया) के बीच मौजूद मेनिस्कस घुटने का कुशन होता है। यह दोनों हड्डियों को आपस में रगड़ से बचाता है। पहले ऐसे मामलों में मेनिस्कस निकाल दिया जाता था। इससे कुछ ही साल में अर्थराइटिस हो जाता था और बार-बार घुटना बदलने की नौबत आती थी। बाद में मेनिस्कस ट्रांसप्लांट की तकनीक आई, लेकिन भारत में यह आसान नहीं है।

    रिपेयर के बाद नहीं हो पाती थी हीलिंग

    डॉ. राहुल ने बताया कि घुटने में दो मेनिस्कस होते हैं। इनमें खून की सप्लाई बहुत कम होती है। करीब दो-तिहाई हिस्से में खून नहीं पहुंचता, इसलिए कई बार रिपेयर के बाद भी सही से हीलिंग नहीं हो पाती। इस महिला के साथ भी यही हुआ और पहले कराई गई सर्जरी फेल हो गई। मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अशोक कुमार और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर विवेक दीवान के सहयोग से यह संभव हो पाया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।