• International
  • जापान चुनाव में पीएम सनाए तकाइची की शानदार जीत, LDP गठबंधन को मिला स्पष्ट बहुमत

    टोक्यो: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की अगुवाई वाले गठबंधन ने रविवार को हुए चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। तकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने अकेले ही 465 सीटों वाले निचले सदन में बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों के आंकड़े को छू लिया है। एलडीपी ने अपनी गठबंधन सहयोगी जापान इनोवेशन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टोक्यो: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की अगुवाई वाले गठबंधन ने रविवार को हुए चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। तकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने अकेले ही 465 सीटों वाले निचले सदन में बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों के आंकड़े को छू लिया है। एलडीपी ने अपनी गठबंधन सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी (इशिन) के साथ मिलकर दो-तिहाई सीटों की सुपरमैजोरिटी हासिल की है। यह एलडीपी के अच्छे चुनावी नतीजों में से एक है।

    जापान में रविवार को आम चुनाव के लिए वोटिंग के बाद शाम को वोटों की गिनती शुरू कर दी गई थी। मतगणना शुरू होने के पहले घंटे में ही साफ हो गया कि सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेट पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिलने जा रही है। गिनती के दो घंटे पूरे होते-होते एलडीपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। इस चुनाव में संसद के निचले सदन की 465 सीटों के लिए 1200 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।

    जनवरी में किया था चुनाव का ऐलान

    प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने 23 जनवरी को जापान की संसद के निचले सदन को भंग करते हुए चुनाव का ऐलान किया था। तकाइची के इस फैसले की वजह से 1990 के बाद पहली बार जापान में फरवरी में निचले सदन का चुनाव हुआ। चुनाव नतीजों से साफ है कि जापान में फिलहाल एलडीपी की अगुवाई वाली सरकार चलती रहेगी, जिसकी नेता सनाए तकाइची हैं।

    सनाए तकाइची की जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। शानदार जीत पर शुभकामनाएं भेजते हुए नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘प्रतिनिधि सभा के चुनावों में आपकी ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को बधाई! हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।