• Entertainment
  • जावेद अख्तर को सफलता के बाद लगी पीने की लत, शाम बाहर गुजारने लगे थे, पहली पत्नी हनी ईरानी ने सुनाई सारी कहानी

    बॉलीवुड के फेमस राइटर जावेद अख्तर उन फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्हें शादी के बाद फिर से प्यार हुआ। ऐसा भी नहीं कि दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी से उनका रिश्ता खराब रहा। अब जावेद अख्तर की पहली वाइफ राइटर और एक्ट्रेस हनी ईरानी ने हाल ही में अपने प्यार मुलाकात और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के फेमस राइटर जावेद अख्तर उन फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्हें शादी के बाद फिर से प्यार हुआ। ऐसा भी नहीं कि दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी से उनका रिश्ता खराब रहा। अब जावेद अख्तर की पहली वाइफ राइटर और एक्ट्रेस हनी ईरानी ने हाल ही में अपने प्यार मुलाकात और रिश्ते टूटने से लेकर शबाना आजिमी के साथ दिल जुड़ने जैसे मुद्दों पर बातें की हैं। हनी ईरानी ने जावेद अख्तर के साथ अपनी शादी और 13 साल में इस रिश्ते में आए बदलाव पर बात की है।

    हनी ईरानी की मुलाकात जावेद अख्तर से फिल्म ‘सीता और गीता’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। शबाना आजमी से शादी करने से पहले जावेद अख्तर की लाइफ में हनी ईरानी की खूबसूरत एंट्री हुई थी। हालांकि, उनकी शादी बहुत लंबे समय तक चल नहीं पाई। अख्तर की शराब पीने की लत और उनके रिश्ते में मतभेदों की वजह से दोनों ने एक-दूसरे से अपनी राहें जुदा कर लीं।

    जावेद अख्तर की किन खूबियों ने जीता था हनी ईरानी का दिल

    हनी ईरानी ने हाल ही में विक्की लालवानी से हुई बातचीत में जावेद अख्तर को लेकर बताया कि जावेद ने उन्हें ताश खेलते समय प्रपोज किया था। हनी ने कहा, ‘मैं पहली बार जावेद से फिल्म सीता और गीता की शूटिंग के दौरान मिली थी। वह मुझे मेरे डायलॉग देने आए थे। उनमें सबसे पहली बात जो मैंने देखी, वह थी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर। इसके अलावा कोई भी उनसे किसी भी टॉपिक पर बात कर सकते थे, क्योंकि उन्हें बहुत जानकारी थी। उनकी इन्हीं खूबियों ने मुझे उनकी तरफ खींच लिया था।’ बता दें कि हनी ने रमेश सिप्पी की फिल्म ‘सीता और गीता’ में एक सपोर्टिंग रोल निभाया था और ये कहानी जावेद अख्तर और सलीम खान ने लिखी थी।

    हनी ईरानी ने बताया- जावेद अख्तर ने कैसा किया था प्रपोज

    उन्होंने जावेद के प्रपोज करने के अंदाज को याद करते हुए कहा, ‘उन्होंने पहले प्रपोज किया। हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और सेट के बाहर भी मिलते रहते थे। एक बार वो ताश खेल रहे थे और हार रहे थे लेकिन उन्होंने मुझसे एक पत्ता खींचने को कहा और जब मैंने वो पत्ता खींचा तो वो जीत गए। फिर उन्होंने कहा- चलो, तुम मेरे लिए बहुत लकी हो। चलो शादी कर लेते हैं…तो इस तरह उन्होंने प्रपोज किया और हमारी शादी हो गई। यह सब 6-7 महीने की डेटिंग के बाद हुआ।’

    जावेद अख्तर की शराब पीने की आदत एक बड़ी समस्या बनी

    हनी ईरानी ने बताया कि कैसे जावेद सफलता के बाद शराब की दुनिया में रम गए। उन्होंने बताया, ‘सफलता ने जावेद को बदल दिया, उनकी शराब पीने की लत एक बड़ी समस्या बन गई थी।’ हनी ने अपनी शादी के टूटने की वजहों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह क्यों नहीं चल पाई। सब कुछ बहुत तेजी से हो रहा था। उन्हें जो सफलता मिल रही थी उसकी रफ्तार तेज थी और सफलता के साथ चीजें बदलती हैं, इंसान भी बदलता है और उसके आसपास का माहौल भी। मुझे लगता है कि शायद मैं इसे संभाल नहीं पाई। उनकी शराब पीने की आदत एक बड़ी समस्या थी।’

    ‘बहुत से लोगों से मिलने लगे और शाम बाहर बिताने लगे’

    उन्होंने बताया कि सफलता के साथ ही वो बहुत से लोगों से मिलने लगे और शाम बाहर बिताने लगे और फिर धीरे-धीरे ये सब चीजें बीच-बीच में बहुत बढ़ गईं। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों इतने समझदार थे कि समझ सकें कि यह सब ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कई बार शराब छोड़ने की कोशिश की थी।’

    हनी ने कहा- मैं पूरी तरह से जावेद को दोष नहीं दे रही

    हनी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘हम दोनों ने अलग होने का फैसला किया क्योंकि यह रिश्ता नहीं चल रहा था। आपस में लड़ाई करते रहने और एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय हमने जो सबसे समझदारी भरा काम किया वह था अलग होना। मैं भी बहुत छोटी और नासमझ थी, इसलिए मैं पूरी तरह से जावेद को दोष नहीं दे रही हूं। हम बहुत जल्दी रिश्ते में आ गए। हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए था, शायद हमारी शादी ही न होती।’

    अलग होने के बाद कोई अपने पुराने साथी को कैसे माफ कर सकता है

    हनी ने जावेद की दूसरी पत्नी शबाना के साथ अपने रिश्ते पर भी बातें कीं। उन्होंने बताया कि उन्हें शबाना के साथ घुलने-मिलने में समय लगा। उनसे पूछा गया कि अलग होने के बाद कोई अपने पुराने साथी को कैसे माफ कर सकता है और कैसे उसके साथ दोस्ती कैसे निभा सकता है? इसपर उन्होंने कहा, ‘एक बार जब आप अलग हो जाते हैं तो समस्या क्या है? फिर आप क्यों गुस्सा होते हैं और क्यों रोते हैं?’

    ‘जावेद हमेशा बच्चों और मेरे लिए सहारा बने रहे’

    उन्होंने माना कि अलग होने के बाद जावेद के साथ उनके अच्छे संबंध थे लेकिन उनकी दूसरी पत्नी शबाना आजमी के साथ मेलजोल में उन्हें समय लगा। हनी ने इस बातचीत में कहा, ‘अलग होने के बाद जावेद के साथ चीजें 3-4 साल में बेहतर हो गईं, लेकिन वह हमेशा बच्चों और मेरे लिए सहारा बने रहे। शबाना के साथ मुझे थोड़ा समय लगा। हम दोनों ने अपनी पूरी कोशिश की और अब हम अच्छे दोस्त हैं। हम एक-दूसरे की बर्थडे पार्टियों में जाते हैं, साथ में ट्रैवल करते हैं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।