क्या कहा लकी बिष्ट ने
लकी बिष्ट ने कहा कि अदियाला जेल में बंद इमरान खान की सेहत को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। समर्थकों के बीच यह आशंका तेज है कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के इशारों पर उन्हें मानसिक रूप से कमजोर करने की कोशिश हो रही है ताकि रिहाई के बाद भी वो राजनीति में असरदार न रहें।
इमरान खान जिस जेल में बंद हैं उसमें जेल पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस को भी लगाया गया है और आईएसआई के लोग हैं। लकी बिष्ट ने एक रिकॉर्डिंग जारी किया है। जिसमें कहा जा रहा है कि जेल की पुलिस को अलग तरह से ट्रेनिंग दी जा रही है, जो इमरान खान के खिलाफ काम कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने भी जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ हो रहे बर्ताव और उनकी बिगड़ती सेहत के खिलाफ आवाज उठाई थी। बता दें कि इमरान खान 2 साल से जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले कोर्ट में एक वकील ने दावा किया था कि इमरान खान की दाहिनी आंख में सिर्फ 15 प्रतिशत रौशनी बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने तीन महीने तक उनकी शिकायतों पर कोई एक्शन नहीं लिया।













