• Entertainment
  • जैकी श्रॉफ का 69वां बर्थडे, लखन ने अपने राम पर उड़ेला प्यार, कहा- हर जन्म में आपका आभारी हूं जग्गू दा

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ 1 फरवरी 2026 को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कुछ पुरानी फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो हर जन्म में जग्गू दादा के आभारी रहेंगे।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ 1 फरवरी 2026 को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोस्त अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कुछ पुरानी फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो हर जन्म में जग्गू दादा के आभारी रहेंगे। उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    अनिल कपूर ने X (अब ट्विटर) पर जैकी श्रॉफ के साथ पांच पुरानी फोटोज पोस्ट कीं। उन्होंने प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘कुछ रिश्ते एक जिंदगी से बढ़कर होते हैं… हर जन्म में आपके लिए आभारी हूं, जग्गू दा। जन्मदिन मुबारक, राम।’

    अनिल कपूर का जैकी श्रॉफ के लिए पोस्ट

    यूजर्स ने भी लुटाया प्यार

    इस पोस्ट पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘राम लखन बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ी है।’ दूसरे ने बोला, ‘मुझे एक जमाने में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ एक लगते थे। जैसे रवीना और ट्विंकल खन्ना।’ एक ने दोस्ती की मिसाल देते हुए लिखा, ‘दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त, दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से- हफीज होशियारपुरी।’

    अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की साथ में फिल्में

    अंदर बाहर 1984
    कर्मा 1986
    राम लखन 1989
    परिंदा 1989
    काला बाजार 1989
    रूप की रानी चोरों का राजा 1993
    1942: ए लवण स्टोरी 1994
    त्रिमूर्ति 1995
    कभी ना कभी 1998
    शूटआउट एट वडाला 2013

    अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की दोस्ती कब से है?

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की दोस्ती करीब 41 साल से है। साल 1984 में इनकी पहली मुलाकात ‘अंदर बाहर’ फिल्म के सेट पर हुई थी। समय के साथ इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई।

    अनिल कपूर की अपकमिंग मूवीज

    फिल्मों की बात करें तो 1979 में ‘हमारे तुम्हारे’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अनिल कपूर को 2026 में ‘अल्फा’ में देखा जाएगा, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल भी हैं। उनके पास सिद्धार्थ आनंद की ‘किंग’ भी है, जिसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी नजर आएंगे।

    जैकी श्रॉफ की आने वाली फिल्में

    जैकी की बात करें तो 1982 में ‘स्वामी दादा’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले जैकी के पास ‘किंग’ के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म है। वो हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, मराठी, कोंकणी, उड़िया, पंजाबी, बंगाली, भोजपुरी, गुजराती और इंग्लिश भाषाओं में 250 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।