• Sports
  • ‘जो उखाड़ सकते हो उखाड़ लो’, अभिषेक शर्मा के लिए पाकिस्तानी ने उगला जहर, इस बार सारी हदें पार कर दी

    नई दिल्ली: विस्फोटक और स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने आज कल टी20 क्रिकेट में सुर्खियां बटोर रखी हैं। वह जिस ताबड़तोड़ अंदाज में टी20 क्रिकेट खेलते हैं उसका हर कोई दीवाना है। अब पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को भारत का बड़ा मुकाबला है। इसमें अभिषेक की खेलने की उम्मीद है। हालांकि मैच से पहले


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: विस्फोटक और स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने आज कल टी20 क्रिकेट में सुर्खियां बटोर रखी हैं। वह जिस ताबड़तोड़ अंदाज में टी20 क्रिकेट खेलते हैं उसका हर कोई दीवाना है। अब पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को भारत का बड़ा मुकाबला है। इसमें अभिषेक की खेलने की उम्मीद है। हालांकि मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सारी हदें पार कर दी और अभिषेक को लेकर जहर उगला है। उन्होंने अभिषेक को ‘स्लॉगर’ कहा है।

    टीवी शो पर मोहम्मद आमिर ने उगला जहर

    मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी शो पर कहा, ‘वो स्लॉगर है, मैं उसको ऐसे ही देखता हूं। वो खिलाड़ी जो लाइन को जज नहीं कर पाता और बॉल को डिफेंड नहीं कर पाता, मैं उसको प्रॉपर बल्लेबाज कहूंय़ वो आता है और जोर से घुमाता है और उसके लिए अभी गेंद कनेक्ट भी हो रही है।’

    आमिर ने आगे कहा, ‘लेकिन, जिस दिन उन्होंने मुश्किल लाइन को समझना और सही से डिफेंड करना सीख लिया, मैं अपना ऑपीनियन बदल दूंगा। आप छोटे मैदान और फ्लैट विकेट्स पर खेल रहे हो। आप अभी तक टेस्ट नहीं हुए हो। उन्हें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने दो, जहां बॉल मूव करती है। वहां उनका असली टेस्ट होगा। अगर वह वहां सफल हो जाते हैं, मैं सबसे पहले उन्हें प्रॉपर बल्लेबाज कहूंगा।’

    ‘जो उखाड़ सकते हो उखाड़ लो’

    मोहम्मद आमिर के इस कॉमेंट के बाद वहां बैठे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद अभिषेक शर्मा को डिफेंड करते हैं और कहते हैं कि उनको अभिषेक पसंद है और आमिर एक गेंदबाज के नजरिए से सोच रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद आमिर कहते हैं, ‘मुझे अब भी ऐसा लगता है कि विराट कोहली इस जेनरेशन के सबसे महान खिलाड़ी हैं। लेकिन, मेरी नजरों में अभिषेक शर्मा स्लॉगर हैं।’ इसके बाद होस्ट के शो इस टॉपिक को खत्म करते हैं और कहते हैं कि आमिर ने अभिषेक को फिर से स्लॉगर कह दिया है, जो उखाड़ सकते हो उखाड़ लो।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।