• Business
  • टाटा लगाएगी देश की सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन को मिलेगी टक्कर, क्या बनेगा इसमें?

    नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (TPREL) आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 10 गीगावाट (GW) की एक नई इनगॉट और वेफर (Ingot and Wafer) बनाने वाली फैक्ट्री लगाएगी। यह देश की सबसे बड़ी ऐसी फैक्ट्री होगी। इस फैक्ट्री के लिए कंपनी 6675 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इनगॉट और वेफर सेमीकंडक्टर चिप्स


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (TPREL) आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 10 गीगावाट (GW) की एक नई इनगॉट और वेफर (Ingot and Wafer) बनाने वाली फैक्ट्री लगाएगी। यह देश की सबसे बड़ी ऐसी फैक्ट्री होगी। इस फैक्ट्री के लिए कंपनी 6675 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इनगॉट और वेफर सेमीकंडक्टर चिप्स , सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने के लिए बहुत जरूरी कच्चे माल हैं।

    आंध्र प्रदेश सरकार ने TPREL के लिए इफको किसान स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में 200 एकड़ जमीन दी है। इसमें से 120 एकड़ जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल होगी और बाकी 80 एकड़ भविष्य में विस्तार के लिए रखी जाएगी। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की उस नीति के तहत है जिसका मकसद सोलर उपकरण का भारत में ही उत्पादन बढ़ाना है, ताकि जरूरी पुर्जों के लिए चीन पर निर्भरता कम हो सके।
    एयर इंडिया के सीईओ की हो सकती है छु्ट्टी, टॉप लीडरशिप बदलने की तैयारी में टाटा ग्रुप

    1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

    राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाले स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड ने मंगलवार को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट इस हफ्ते कैबिनेट की मंजूरी के लिए जाएगा। कंपनी की तरफ से राज्य सरकार को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। आंध्र प्रदेश सरकार TPREL को अपनी फैक्ट्री के लिए ग्रीन एनर्जी सप्लाई करने के लिए 200 MW का एक प्लांट लगाने के लिए भी जमीन देगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ग्रीन एनर्जी की उपलब्धता इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे खास वजह थी।

    राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश को टाटा ग्रुप से एक और बड़ी उपलब्धि की मेजबानी करते हुए गर्व हो रहा है। यह प्रोजेक्ट हमारे राज्य की नीतियों की स्थिरता, तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में एक मजबूत विश्वास दिखाता है।’ नारा लोकेश रोजगार सृजन पर बनी कैबिनेट कमेटी के प्रमुख भी हैं।

    ओडिशा के हाथ से छिटकी फैक्ट्री

    पहले यह कंपनी ओडिशा के गोपालपुर और कटक में भी इस फैक्ट्री को लगाने पर विचार कर रही थी। लेकिन आंध्र प्रदेश ने जमीन की तुरंत उपलब्धता और कृष्णापटनम पोर्ट से नजदीकी का फायदा उठाकर यह प्रोजेक्ट अपने राज्य में लाने में कामयाबी हासिल की। नेल्लोर सोलर मैन्युफैक्चरिंग का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। प्रीमियर एनर्जीज, वेबसोल और वोल्टसन जैसी बड़ी कंपनियां भी वहां अपने प्रोजेक्ट लगा रही हैं।

    मार्च में हुआ था एमओयू साइन

    पिछले साल 7 मार्च को टाटा पावर रिन्यूएबल ने आंध्र प्रदेश के साथ 49,000 करोड़ रुपये तक के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए एक एमओयू साइन किया था। यह इनगॉट और वेफर प्लांट उसी एमओयू के तहत पहला मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट है। TPREL ने पूरे भारत में कई सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स तैयार किए हैं। इनमें गुजरात के धोलरा में 300 MW का प्लांट, कर्नाटक के पावागढ़ा में 400 MW का यूनिट, राजस्थान के बीकानेर में 450 MW का प्लांट और मध्य प्रदेश के नीमच में 431 MW का डीसी यूटिलिटी प्लांट शामिल है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।