• National
  • टीचर का मीम बनाने पर स्कूल ने परीक्षा देने से रोका, सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया 10वीं का छात्र, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    नई दिल्ली: एक छात्र का टीचर्स के खिलाफ मीम बनाना उसे इतना भारी पड़ गया कि कथित तौर पर स्कूल ने उसे परीक्षा देने से रोकने का फैसला कर लिया। दसवीं की बोर्ड परीक्षा होने के कारण छात्र के परिजन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने छात्र को परीक्षा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: एक छात्र का टीचर्स के खिलाफ मीम बनाना उसे इतना भारी पड़ गया कि कथित तौर पर स्कूल ने उसे परीक्षा देने से रोकने का फैसला कर लिया। दसवीं की बोर्ड परीक्षा होने के कारण छात्र के परिजन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने छात्र को परीक्षा में बैठने देने का आदेश सुनाया। हालांकि, छात्र को स्कूल पहले ही रस्टिकेट कर चुका है। मध्य प्रदेश के इंदौर का यह मामला काफी रोचक है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस केस में कब क्या हुआ।

    • सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत देते हुए CISCE को एडमिट कार्ड जारी करने का निर्देश दिया
    • छात्र को शिक्षकों के आपत्तिजनक मीम शेयर करने के आरोप में स्कूल से निकाला था

    जानकारी के मुताबिक कथित रूप से शिक्षकों के संबंध में आपत्तिजनक मीम शेयर करने के आरोप में रस्टिकेट इंदौर के नाबालिग छात्र को दसवीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इसकी इजाजत देते हुए CISCE को उसका एडमिट कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि एक स्कूल के रूप में आपको बच्चे को सुधारने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, लेकिन आपने यह कहकर कि वह ‘खराब लड़का है, उसे बाहर कर दिया।

    सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चे का एक साल खराब हो जाएगा

    जस्टिस बीवी नागरत्ना की कहा कि छात्र पहले ही CISCE के साथ परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुका है। उसे अनुमति नहीं दी गई तो उसका एक साल खराब हो जाएगा। कोर्ट ने कहा कि इन परिस्थितियों में हम CISCE को निर्देश देते हैं कि याचिकाकर्ता के बेटे को एडमिट कार्ड जारी कर 17 फरवरी से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए ।’ विवाद की प्रकृति को देखते हुए स्कूल को यह स्वतंत्रता होगी कि वह छात्र को अन्य स्टूडेंट्स के साथ नहीं, बल्कि अलग कक्ष में एग्जाम देने की अनुमति दे। वकील ने कहा कि यह आदेश नहीं आता तो छात्र का साल खराब हो जाता।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।