• Entertainment
  • टीवी स्टार कृप कपूर पत्नी सिमरन कौर से हुए अलग, दो बार रचाई थी शादी पर 11 साल बाद टूट गया घर

    पॉपुलर टीवी एक्टर कृप कपूर सूरी की 11 साल बाद शादी टूट गई है। वह पत्नी सिमरन कौर से अलग हो गए हैं और तलाक कन्फर्म किया है। कृप कपूर और सिमरन की एक बेटी भी है। कृप कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया है कि वह और सिमरन अलग हो चुके हैं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पॉपुलर टीवी एक्टर कृप कपूर सूरी की 11 साल बाद शादी टूट गई है। वह पत्नी सिमरन कौर से अलग हो गए हैं और तलाक कन्फर्म किया है। कृप कपूर और सिमरन की एक बेटी भी है। कृप कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया है कि वह और सिमरन अलग हो चुके हैं। यह बात उन्होंने पत्नी सिमरन कौर के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद कही है। सिमरन ने हाल ही रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिससे तलाक की अफवाहें उड़ने लगी थीं। अब इस पर कृप कपूर ने रिएक्ट किया।

    कृप कपूर ने सिमरन से तलाक की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर ‘टाइम्स नाउ’ से कहा कि हां, हम अलग हो गए हैं। कृप कपूर और सिमरन ने साल 2014 में शादी की थी और 2020 में एक बेटी के पैरेंट्स बने थे, और अब 11 साल की शादी के बाद दोनों कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं। उनकी शादी टूट गई है। हालांकि, कृप और सिमरन मिलकर बेटी की परवरिश करेंगे।

    2024 में तलाक की खबरें आईं तो भड़क गए थे कृप कपूर, कहा था ये

    मालूम हो कि साल 2024 में भी कृप कपूर और सिमरन कौर के तलाक की खबरें आई थीं, पर तब एक्टर ने उन्हें अफवाह बताया था और भड़क गए थे। कृप कपूर ने तब कहा था कि हर कपल के बीच उतार-चढ़ाव आते हैं पर हम दोनों साथ हैं। वहीं, एक इंटरव्यू में कृप कपूर ने कहा था, ‘मुझे एक बात समझ नहीं आती कि मैं जब भी सोशल मीडिया पर कुछ लिखता हूं, तो वह मेरी पत्नी तक सीमित क्यों हो जाता है? हर किसी के बीच उतार-चढ़ाव आते हैं और ये जरूरी भी है। पर हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। हम अलग नहीं हुए हैं और साथ हैं।

    कृप कपूर और सिमरन ने दो बार की थी शादी

    हालांकि, अब कृप कपूर ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वह पत्नी से अलग हो गए हैं। इससे फैंस को भी झटका लगा है क्योंकि कपल ने दो बार शादी की थी। कृप कपूर ने पहली बार सिमरन से दिसंबर 2014 में शादी की थी, और फिर दूसरी बार 5 अगस्त 2015 को शादी थी, पर अब वो अलग हो गए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।