क्या है पूरा मामला?
स्कॉटलैंड के खिलाफ जेकब बैथल ने बल्ले से 28 गेंदों पर 32 रनों का उपयोगी योगदान देकर खेल रहे थे, तभी डेविडसन ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। ओवर की एक गेंद फेंकने से पहले डेविडसन ने अपनी जेब से एक सफेद कागज की पर्ची निकाली। उन्होंने बड़े ध्यान से उस पर लिखा कुछ पढ़ा, पर्ची वापस जेब में रखी और अगली ही गेंद फेंकी। नतीजा? अगली ही गेंद पर जेकब बैथल चकमा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है कि मैदान पर ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं कर सकता है।
अभिषेक शर्मा की ‘पर्ची’ से तुलना
डेविडसन की इस हरकत ने तुरंत सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार अभिषेक शर्मा की याद ताजा कर दी। आईपीएल के दौरान अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद एक पर्ची निकाली थी, जिसमें वे सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को धन्यवाद दे रहे थे। लेकिन वो पर्ची उन्होंने शतक लगाने के बाद जेब से निकाली थी।
क्या था उस पर्ची में?
हालांकि डेविडसन ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि उस कागज पर क्या लिखा था, लेकिन फैंस का मानना है कि उसमें बल्लेबाज की कमजोरी या गेंदबाजी की रणनीति से जुड़ा कोई खास ‘एनालिटिक्स डेटा’ हो सकता है।













