• Sports
  • टी20 वर्ल्ड कप में फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला? टूर्नामेंट का पूरा समीकरण जान लीजिए

    नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। मेजबान के तौर पर खिताब बचाने और रिकॉर्ड तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरी टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती मैचों में अमेरिका और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। मेजबान के तौर पर खिताब बचाने और रिकॉर्ड तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरी टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने शुरुआती मैचों में अमेरिका और नामीबिया को आसानी से पटखनी दी। इसके बाद कोलंबो में हुए टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त देकर अपनी बादशाहत कायम रखी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धोया

    कोलंबो में खेला गया यह मैच उम्मीद के मुताबिक हाई-ड्रामा और रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन मैदान पर टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आया। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एकतरफा रिकॉर्ड अब और बेहतर होकर 8-1 पहुंच गया है। इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए आगे की राह कठिन हो गई है और उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए अब हर हाल में नामीबिया को हराना होगा। फैंस के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का सामना दोबारा हो सकता है?

    सुपर 8 में नहीं भिड़ेंगी दोनों टीमें

    टूर्नामेंट के गणित को समझें तो सुपर-8 चरण में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत संभव नहीं है। आईसीसी की प्री-सीडिंग व्यवस्था के तहत भारत को ‘X1’ और पाकिस्तान को ‘Y3’ स्लॉट में रखा गया है। इसके अनुसार, भारत सुपर-8 के ग्रुप-1 में रहेगा, जबकि पाकिस्तान ग्रुप-2 में जाएगा।

    सेमीफाइनल में हो सकती है भिड़ंत

    हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमों के टकराने की संभावना बनी हुई है। यदि एक टीम अपने सुपर-8 ग्रुप में टॉप पर रहती है और दूसरी टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहती है, तो सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हो सकता है। अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में पहले या दूसरे स्थान पर रहती हैं, तो वे अलग-अलग सेमीफाइनल खेलेंगी।

    सबसे रोमांचक स्थिति फाइनल की हो सकती है। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत जाती हैं, तो क्रिकेट जगत को 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक ‘ भारत बनाम पाकिस्तान ‘ फाइनल देखने को मिल सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।