• Sports
  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले फुस्स पटाखा निकला पाकिस्तान का ये बल्लेबाज, पहली ही गेंद पर हुआ आउट

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारा झटका लगा है। बुमराह को छक्के मारने के सपने देखने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में फुस्स पटाखा साबित हुए। फरहान बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। जेवियर बार्टलेट की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारा झटका लगा है। बुमराह को छक्के मारने के सपने देखने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में फुस्स पटाखा साबित हुए। फरहान बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

    जेवियर बार्टलेट की पहली ही गेंद पर ढेर

    मैच की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने साहिबजादा फरहान को अपनी पहली ही गेंद पर चलता कर दिया। यह आउट होने का तरीका काफी शर्मनाक था। बार्टलेट ने ऑफ स्टंप पर पिच की हुई गेंद डाली जो थोड़ी बाहर की तरफ स्विंग हुई। फरहान ने बिना पैरों का इस्तेमाल किए बेहद खराब शॉट खेला। वह गेंद की गति और स्विंग को भांप नहीं पाए और सीधा गेंदबाज के हाथों में आसान सा कैच थमा बैठे।

    बुमराह को छक्के मारने की डींगें

    साहिबजादा फरहान का यह फ्लॉप शो पाकिस्तानी फैंस के लिए एक बड़ा रियलिटी चेक है। दरअसल, एशिया कप के दौरान फरहान ने भारतीय दिग्गज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ छक्के जड़े थे। उस समय पूरे पाकिस्तान में इस तरह जश्न मनाया गया था जैसे उन्होंने कोई बड़ा खिताब जीत लिया हो। हारे हुए मैच में बुमराह को मारे गए उन छक्कों के दम पर फरहान को बुमराह के लिए काल तक बताया जाने लगा था। लेकिन आज जब ऑस्ट्रेलिया की विश्व स्तरीय गेंदबाजी के सामने टिकने की बारी आई, तो फरहान की तकनीक की पोल खुल गई।

    पाकिस्तानी बल्लेबाजी की खुली पोल

    फरहान का इस तरह गोल्डन डक पर आउट होना पाकिस्तान की वर्ल्ड कप तैयारियों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करता है। जिस बल्लेबाज को टीम का एक्स-फैक्टर बताया जा रहा था, वह कंगारू गेंदबाजों के सामने संघर्ष करता नजर आया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।