• Sports
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने के लिए मिमिया रहा पाकिस्तान? लेकिन रखी हैं कुछ शर्तें

    नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित मुकाबले को रद्द होने से बचाने के लिए आईसीसी ने पूरी ताकत झोंक दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटों में आईसीसी और पीसीबी के बीच हुई बातचीत के बाद इस मैच के होने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। पाकिस्तान ने इस मैच में खेलने के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित मुकाबले को रद्द होने से बचाने के लिए आईसीसी ने पूरी ताकत झोंक दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटों में आईसीसी और पीसीबी के बीच हुई बातचीत के बाद इस मैच के होने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। पाकिस्तान ने इस मैच में खेलने के बदले आईसीसी के सामने कुछ विशेष शर्तें रखी हैं, जिन पर अभी मंथन जारी है। हालांकि मैच होने की उम्मीद नजर आने लगी है और अगले 48 घंटे में कुछ अच्छी खबर आने की उम्मीद है। अभी उन शर्तों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।

    क्या है पूरा विवाद?

    दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने वर्ल्ड कप मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। जब आईसीसी ने 14-2 के बहुमत से इस मांग को खारिज कर दिया, तो बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया, जिसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के बहिष्कार की घोषणा कर दी थी।

    पाकिस्तान का रुख

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में कहा था कि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और बांग्लादेश के साथ खड़े रहना एक सही फैसला है। पाकिस्तान का तर्क है कि अगर बांग्लादेश को सुरक्षा संबंधी चिंताएं थीं, तो आईसीसी को उस पर विचार करना चाहिए था। इसी विरोध स्वरूप पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का निर्णय लिया था।

    BCB और BCCI के बीच बढ़ता तनाव

    विवाद की जड़ में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर को टीम से बाहर किया गया, जिसके बाद बीसीबी और बीसीसीआई के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। इसी के बाद बीसीबी ने सुरक्षा का मुद्दा उठाकर मैच रिलोकेशन की मांग की थी। भले ही अभी गतिरोध पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन आईसीसी के सूत्रों का मानना है कि वित्तीय नुकसान और ब्रॉडकास्टर्स के दबाव को देखते हुए पीसीबी नरम पड़ सकता है। आईसीसी इस मैच से होने वाली भारी कमाई और टूर्नामेंट की साख को बचाने के लिए पाकिस्तान की कुछ शर्तों को मानने पर विचार कर रहा है। अगले कुछ दिनों में इस पर अंतिम फैसला आने की उम्मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।