• Sports
  • टी20 विश्व कप में नहीं मिली जगह, आईपीएल में अनसोल्ड, स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद पर शतक ठोका

    सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में शतक ठोक दिया है। 36 साल के स्मिथ सिडनी सिक्सर्स की टीम का हिस्सा हैं। सिडनी थंडर्स के खिलाफ मुकाबले में ओपनिंग करते हुए उन्होंने यह शतक लगाया। स्मिथ ने सिर्फ 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बिग बैश लीग इतिहास में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में शतक ठोक दिया है। 36 साल के स्मिथ सिडनी सिक्सर्स की टीम का हिस्सा हैं। सिडनी थंडर्स के खिलाफ मुकाबले में ओपनिंग करते हुए उन्होंने यह शतक लगाया। स्मिथ ने सिर्फ 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बिग बैश लीग इतिहास में यह संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। वहीं सिक्सर्स के किसी भी बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है। टी20 क्रिकेट में यह स्मिथ का चौथा शतक है।

    बिग बैश में सबसे तेज शतक
    क्रेग सिमंस- 39 गेंद
    मिचेल ओवन- 39 गेंद
    स्टीव स्मिथ- 41 गेंद
    जोश ब्राउन- 41 गेंद
    ग्लेन मैक्सवेल– 41 गेंद

    सलामी बल्लेबाजी करने उतरे स्मिथ ने 42 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौकों के अलावा 9 छक्के मारे। 23 गेंदों पर स्मिथ ने अपना शतक पूरा किया था। बाबर आजम उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे। एक तरफ जहां बाबर रन बनाने के लिए जूझ रहे थे तो स्मिथ आसानी से छक्के चौके मार रहे थे। बाबर ने 39 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली।

    स्टीव स्मिथ ने आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दिया। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रियान हेडली के खिलाफ स्मिथ ने लगातार 4 गेंद पर चार छक्के मारे। 12वें ओवर में उन्होंने पहली चार गेंद पर चार छक्के मारे। इसके बाद एक चौका लगाया। इस ओवर में दो अतिरिक्त रन की मदद से कुल 32 रन बने। यह बिग बैश इतिहास का सबसे महंगा ओवर भी है।

    सिक्सर्स को 5 विकेट से मिली जीत

    इस मुकाबले को सिक्सर्स ने 5 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए थंडर्स ने 189 रन बनाए थे। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर के बल्ले से 110 रनों की पारी खेली। उन्होंने 65 गेंद पर 11 चौके और 4 छक्के मारे। 26 रन बनाने वाले निक मैडिंसन दूसरे हाईएस्ट स्कोरर रही। 18वें ओवर में सिक्सर्स ने मैच 5 विकेट से जीत लिया। बाबर और स्मिथ के बीच 141 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।