• Technology
  • टेक न्‍यूज 28 जनवरी: कभी भी, कहीं भी अपडेट कर पाएंगे आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप का नया फीचर आया, जानें 5 प्रमुख खबरें

    नमस्‍कार, नवभारत टाइम्‍स टेक पढ़ रहे हैं आप। 28 जनवरी की प्रमुख टेक न्‍यूज इस प्रकार हैं। यूआईडीएआई ने आधार से जुड़ी बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब आधार कार्ड में जुड़े मोबाइल नंबर को कहीं भी और कभी भी अपडेट किया जा सकेगा। नया आधार ऐप इस काम में मददगार होगा। वहीं, विवाद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नमस्‍कार, नवभारत टाइम्‍स टेक पढ़ रहे हैं आप। 28 जनवरी की प्रमुख टेक न्‍यूज इस प्रकार हैं। यूआईडीएआई ने आधार से जुड़ी बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अब आधार कार्ड में जुड़े मोबाइल नंबर को कहीं भी और कभी भी अपडेट किया जा सकेगा। नया आधार ऐप इस काम में मददगार होगा। वहीं, विवाद के बीच वॉट्सऐप का नया फीचर ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स’ पेश हो गया है। दावा है कि यह साइबर हमलों से सुरक्षा देगा। ओपनएआई का नया टूल प्र‍िज्‍म लॉन्‍च हुआ है, जो वैज्ञानिक लेखों और रिसर्च को समझने में मददगार होगा। गूगल ने एआई प्‍लस को 35 और देशों में लॉन्‍च किया है और नए ऐपल एयर टैग, भारत में आ गए हैं। फटाफट से इन खबरों को जान लेते हैं।

    1. Aadhaar Mobile Number Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट की बड़ी सुविधा जुड़ी

    अब आप अपने आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर को कहीं भी और कभी भी अपडेट करा सकेंगे। बुधवार से रिलीज होने जा रहे आधार ऐप के फुल वर्जन में लोगों को यह सहूलियत मिलेगी। 28 जनवरी को UIDAI दिवस होता है। UIDAI वही संस्‍था है जो आधार कार्ड से जुड़े कामकाज संभालती है। मोबाइल नंबर अपडेट कराने का मकसद लोगों के लिए आधार सर्विसेज को और बेहतर बनाना है। रिपोर्टों के अनुसार, अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए लोगों को आधार सेंटरों पर जाना होता था। नई सुविधा से यह काम घर बैठे कभी भी हो जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको फोन में आधार ऐप डाउनलोड-इंस्‍टॉल करना होगा। यह ऐप प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टोर पर उपलब्‍ध है।

    2. Whatsapp New Feature: विवाद के बीच वॉट्सऐप का नया फीचर पेश

    एलन मस्‍क का यह दावा कि वॉट्सऐप सुरक्ष‍ित नहीं है, दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मस्‍क के बयान के कुछ घंटों के अंदर ही वॉट्सऐप ने एक नया फीचर पेश कर दिया है। इसका नाम है- ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स’ फीचर। इसे एक तरह का ‘लॉकडाउन’ कहा जा सकता है, जो लोगों को सबसे खतरनाक साइबर हमलों से बचाएगा। वॉट्सऐप सेटिंग्‍स में जाकर इस फीचर को ऑन करते ही यूजर्स की सिक्‍योरिटी और भी सख्‍त हो जाएगी। ऐसे लोग जिनका नंबर आपने सेव नहीं किया है, उनके भेजे जाने वाले अटैचमेंट और मीड‍िया फाइलें पूरी तरह से ब्‍लॉक हो जाएंगी।

    3. OpenAI Prism: ओपनएआई का नया टूल प्र‍िज्‍म लॉन्‍च, वैज्ञानिकों के लिए खास

    चैटजीपीटी बनाने वाली ओपनएआई ने अपना नया टूल प्र‍िज्‍म पेश कर दिया है। यह उन सभी लोगों के लिए फ्री है, ज‍िनके पास चैटजीपीटी अकाउंट है। प्रिज्‍म को साइंस आर्टिकल्‍स लिखने और रिसर्च से जुड़े कामों के लिए बनाया गया है, जिससे यह वैज्ञानिकों के लिए बहुत सुविधाजनक होगा। यह एआई पावर्ड वर्ड प्रोसेसर की तरह काम करता है। दावा है कि यह एआई टूल, साइंस आर्टिकल्‍स की भाषा को बेहतर करके उन्‍हें समझने लायक बना देगा। पुरानी रिसर्च खोजने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई वैज्ञानिक किसी टॉप‍िक पर रिसर्च कर रहा है तो प्रिज्‍म उसे उसी विषय पर पुरानी रिसर्च तलाशने में मददगार होगा।

    4. Apple Airtag : ऐपल के नए एयरटैग भारत में पेश

    ऐपल ने अपने नए एयरटैग भारत में लॉन्‍च कर दिए हैं। दावा है कि पहले के मुकाबले इनकी रेंज और स्‍पीकर का साउंड बढ़ गया है। इनमें सेकंड जेनरेशन अल्‍ट्रा वाइडबैंड चिप लगी है, जो आईफोन 17 सीरीज में इस्‍तेमाल हुई है। ऐपल एयरटैग का मुख्‍य काम चीजों काे ट्रैक करना है। इसे लोग अपनी कार, ब्रीफकेस आदि में रखते हैं। लोग इस चाबी के छल्‍ले में भी लगाते हैं। कंपनी का कहना है कि नए एयर टैग की मदद से किसी सामान को पहले से भी 50 फीसदी ज्‍यादा दूरी से ट्रैक किया जा सकेगा। एक एयरटैग की कीमत 3790 रुपये है। चार का पैक 12900 में मिलेगा।

    5. Google Ai Plus : 35 और देशों में लॉन्‍च हुआ गूगल एआई प्‍लस

    गूगल ने अपनी एआई प्‍लस सर्विस को 35 नए देशों में लॉन्‍च कर दिया है। सर्विस के तहत लोगा जेमिनी 3 प्रो, नैनो बनाना प्रो आदि को जेमिनी ऐप में एक्‍सेस कर पाएंगे। इसके अलावा, Flow ऐप, नोटबुकLM आद‍ि को एक्‍सेस किया जा सकेगा। यूजर्स को 200 जीबी क्‍लाउड स्‍टोरेज मिलेगा। एक प्‍लान को यूजर अपनी फैमिली में 5 और मेबर्स को बांट सकेगा। भारत में गूगल एआई प्‍लस पहले ही लॉन्‍च हो चुका है। इसकी कीमत 399 रुपये प्रतिमाह है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।