• Technology
  • टेक न्‍यूज 3 फरवरी: पहली बार -47.4 डिग्री तापमान में चला इंसानी रोबोट, उधर रैम मार्केट में भी खलबली, पढ़ें 4 प्रमुख खबरें

    नमस्‍कार नवभारत टाइम्‍स टेक पढ़ रहे हैं आप। 3 फरवरी की प्रमुख टेक न्‍यूज इस प्रकार हैं। चीनी कंपनी यूनिट्री के रोबोट ने -47.4 डिग्री तापमान में 1 लाख 30 हजार कदम चलकर रिकॉर्ड बना द‍िया है। पहली बार कोई रोबोट भीषण बर्फीली ठंड में खुद से चल पाया है। वहीं, एक अन्‍य चीनी कंपनी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नमस्‍कार नवभारत टाइम्‍स टेक पढ़ रहे हैं आप। 3 फरवरी की प्रमुख टेक न्‍यूज इस प्रकार हैं। चीनी कंपनी यूनिट्री के रोबोट ने -47.4 डिग्री तापमान में 1 लाख 30 हजार कदम चलकर रिकॉर्ड बना द‍िया है। पहली बार कोई रोबोट भीषण बर्फीली ठंड में खुद से चल पाया है। वहीं, एक अन्‍य चीनी कंपनी CXMT ने 32GB DDR4 ECC RAM को सिर्फ 138 डॉलर में लॉन्‍च करके चौंका द‍िया है। खास बात है कि मौजूदा मार्केट में यह मेमोरी रैम 300 से 400 डॉलर में बिक रही है। एक अन्‍य रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐपल का नया फोल्‍डेबल फोन, फ्लिप स्‍टाइल का हो सकता है और मोज‍िला बहुत जल्‍द अपने यूजर को ब्राउजर में एआई फीचर्स को ब्‍लॉक करने की सुविधा देगी। आइए सभी प्रमुख खबरों को विस्‍तार से जानते हैं।

    चीनी कंपनी ने सिर्फ 138 डॉलर में लॉन्‍च कर दी 32GB DDR4 ECC RAM

    एआई के क्षेत्र में मेमोरी चिप्‍स की बढ़ती मांग के कारण दुन‍ियाभर में RAM की कीमत अपने पीक पर पहुंच गई है। लेकिन अब चीन ने इसका भी तोड़ न‍िकाल द‍िया है। चीनी सरकार के समर्थन वाली कंपनी CXMT ने 32GB DDR4 ECC RAM को सिर्फ 138 डॉलर में लॉन्‍च करके चौंका द‍िया है। दुन‍िया में इस रैम की मौजूदा कीमत फ‍िलहाल 300 से 400 डॉलर चल रही है। कहा जा रहा है कि चीनी कंपनी की सस्‍ती रैम से वहां की कंपनियों को अपनी सप्‍लाई चेन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    CXMT की 32 जीबी रैम को डेटा सेंटरों के लिए तैयार किया गया है। यह एक एरर करेक्‍ट‍िंग रैम है जो डेटा से जुड़ी गलत‍ियों को खुद ठीक कर लेती है। इस रैम का मौजूदा बाजार कीमतों से आधे दाम में लॉन्‍च होना दर्शाता है कि कंपनी बड़े पैमाने पर एडवांस मेमोरी चिप बना सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से मुकाबला करने के लिए चीन अपनी घरेलू इंडस्‍ट्री को आगे बढ़ा रहा है।

    मुख्‍य पॉइंट्स

    • कम दाम में रैम लॉन्‍च करके चीन ने अन्‍य कंपनियों पर दबाव बढ़ा द‍िया है।
    • सस्‍ती रैम लॉन्‍च करके चीन दूसरे मार्केट्स में अपनी हिस्‍सेदारी को बढ़ा सकता है।
    • चीनी कंपनी अब सीधे ताइवान, साउथ कोरिया और अमेरिकी कंपनियों से मुकाबला करेगी।

    पहली बार -47.4 डिग्री तापमान में 1.30 लाख कदम चला रोबोट

    रोबोट्स को अभी तक फैक्‍ट्री कामकाजों के लायक समझा जाता रहा है, लेकिन चीन की कंपनी यूनिट्री के राेबोट ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यूनिट्री के ह्यूमनॉइड रोबोट यानी इंसानी रोबोट ने -47.4 डिग्री तापमान में एक बर्फीले मैदान में 1 लाख 30 हजार स्‍टेप्‍स चलकर रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई रोबोट भीषण ठंड में चला हो। यूनिट्री जी1 रोबोट को यह कामयाबी मिली है। इस रोबोट में खुद से रास्‍ता ढूंढने की क्षमता है जिससे वह कठ‍िन चुनौती को पार कर पाया। इससे जुड़ा एक वीड‍ियाे कंपनी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर शेयर किया है।

    मुख्‍य पॉइंट्स

    • चीनी कंपनी यूनिट्री का यूनिट्री जी1, -47.4 डिग्री तापमान में 1.30 लाख कदम चला
    • दुन‍िया में पहली बार किसी रोबोट ने इतने ठंडे और बर्फीले माहौल में खुद को साबित किया है।
    • चीन के शिनजियांग प्रांत के अल्ताई क्षेत्र में यह कामयाबी दर्ज की गई।
    • यही नहीं, रोबोट ने चलते हुए विंटर ओलंपिक का प्रतीक च‍िन्ह भी बनाया।

    कैसा होगा ऐपल का फोल्‍डेबल फोन, नई जानकारी

    स्‍मार्टफोन इंडस्‍ट्री में ऐपल के फोल्‍डेबल फोन को लेकर खूब चर्चाएं हैं। माना जाता है कि यह इसी साल पेश हो सकता है। अभी तक कहा जा रहा था कि कंपनी बुक स्‍टाइल में खुलने वाला फोल्‍ड फोन लेकर आएगी। लेकिन एक नए लीक में पता चला है कि कंपनी का पहला फोल्‍ड, फ्लिप स्‍टाइल में खुल सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट में कहा गया है क‍ि ऐपल छोटे, क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन पर भी विचार कर रही है। कंपनी को पूरी उम्‍मीद है कि उसका पहला फोल्‍डेबल फोन जबरदस्‍त कामयाबी पा सकता है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी सबकुछ प्‍लानिंग स्‍टेज पर है और मार्केट में यह लॉन्‍च होगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।

    मुख्‍य पॉइंट्स

    • ऐपल अगर फ्लिप स्‍टाइल वाली फोल्‍डेबल लॉन्‍च करती है तो उसका मुकाबला सैमसंग से होगा।
    • सैमसंग की फ्लिप स्‍मार्टफोन सीरीज दुन‍ियाभर में पसंद की जाती रही है।
    • रिपोर्ट के अनुसार, पहले कंपनी बड़े फोल्‍ड के बारे में सोच रही थी, लेकिन उसमें कुछ परेशान‍ियां आई हैं।

    FireFox चलाने वाले बंद कर पाएंगे AI फीचर्स

    FireFox ब्राउजर चलाने वाले यूजर्स को बहुत काम का फीचर मिलने वाला है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह ब्राउजर में अपने एआई फीचर्स और अन्‍य कंपनियों के एआई फीचर्स को ब्‍लॉक करने की सुविधा देगी। यानी इंटरनेट सर्च करते समय अगर क‍िसी यूजर को एआई की मदद नहीं लेनी तो वह उसे ब्‍लॉक कर पाएगा। टेक क्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को फायरफॉक्स 148 आ रहा है, जिसमें AI कंट्रोल्स सेक्शन मिलेगा। जो यूजर किसी भी एआई फीचर को इस्‍तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो एआई को ब्‍लॉक कर पाएंगे। यूजर चाहें तो कुछ एआई फीचर्स को बंद और कुछ को ऑन रख सकते हैं।

    मुख्‍य पॉइंट्स

    • कंपनी के मुताब‍िक, बहुत से यूजर एआई से दूर रहना चाहते हैं।
    • लोग ऐसे एआई टूल्‍स चाहते हैं तो सच में इस्‍तेमाल लायक हों।
    • ऐसे लोगों के लिए नया फीचर काम का साबित हो सकता है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।