• Entertainment
  • टैक्सी में सफर करते गोविंदा! हालत देख लोग हैरान, बोले- इतने बड़े स्टार का इतना बड़ा पतन?

    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्हें एक स्टेज पर अपने गाने पर डांस करते हुए देखा गया था, जिसके बाद लोग ये कहने लगे कि उनके इतने बुरे दिन आ गए हैं!! अब उन्हें उत्तर प्रदेश में एक साधारण सी कार में बैठते हुए देखा गया। इस पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों उन्हें एक स्टेज पर अपने गाने पर डांस करते हुए देखा गया था, जिसके बाद लोग ये कहने लगे कि उनके इतने बुरे दिन आ गए हैं!! अब उन्हें उत्तर प्रदेश में एक साधारण सी कार में बैठते हुए देखा गया। इस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। पर यूजर्स बोल रहे हैं कि ये उनका पतन दिखा रहा है। कभी मर्सिडीज, BMW जैसी लग्जरी गाड़ियों में सफर करने वाले ‘चीची’ को आज ऐसे देख लोगों को उनपर तरस आ रहा है।

    मालूम हो कि गोविंदा 90 से 2000 के दशक में छाए हुए थे। उनकी फिल्में सिनेमाघरों पर राज करती थीं। वो नंबर वन एक्टर्स में से एक थे। पर समय के साथ उन्हें लीड फिल्में मिलना कम हो गईं। पिछले कई साल से उन्हें किसी ऐसी फिल्म में नहीं देखा गया है, जिसने अपनी छाप छोड़ी हो।

    हुंडई ऑरा टैक्सी में बैठे गोविंदा!

    अब 62 साल के एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो यूपी की हुंडई ऑरा टैक्सी में बैठते नजर आ रहे हैं। इस टैक्सी पर भारत सरकार लिखा है। अभी तक ये तो साफ नहीं है कि वो किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे या किसी अन्य प्रोफेशनल काम के लिए या किसी प्रोग्राम में शामिल होने। लेकिन उन्हें साधारण सी कार में सफर करते देख नेटिजन्स हैरान हैं। इसलिए, क्योंकि वो पहले मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों में सफर करते थे। लोग इसे गोविंदा का ‘पतन’ कह रहे हैं।

    इतने बड़े स्टार का डाउनफॉल!

    एक नेटीजन ने ट्वीट किया, ‘इतने बड़े Star का इतना तगड़ा Downfall कैसे आ सकता है? गोविंदा कहीं जा रहे हैं और उन्हें Aura गाड़ी लेने आई है। ये बंदा कभी Mercedes, Audi और BMW से उतरता नहीं था और आज एक साधारण Aura टैक्सी में। गांवों और गलियों में परफॉर्मेंस से लेकर Aura तक।’ दूसरे ने कहा, ‘जो गोविंदा कभी मर्सडीज और BMW से नीचे की कारों में बैठते नहीं थे, वही गोविंदा अब UP में सस्ती कारों में बैठकर स्टेज शो, आर्केस्ट्रा, शादी, बर्थडे में नाच रहे हैं। अभी तो ये पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों और BDC सदस्यों का भी प्रचार करेंगे।’ पर कुछ फैंस उनका बचाव भी कर रहे हैं। एक ने बोला, ‘कोई नहीं सबका समय होता है फिर आयेगा।’

    गोविंदा-सुनीता के तलाक की चर्चा

    पिछले साल गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर काफी चर्चा हुई थी। ऐसी अफवाहें थीं कि उनका एक मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। सुनीता ने हाल ही में फिर से गोविंदा पर तंज कसा। उन्होंने उनको ‘शुगर डैडी’ बोला और कहा कि इस उम्र में ये सब शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि आजकल की लड़कियां ऐसे अमीर आदमी की तलाश करती हैं, जो उनका ख्याल रख सके और उन पर पैसे खर्च कर सके। लेकिन 60 साल के आदमी को यह समझना चाहिए कि वह क्या कर रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।