• Technology
  • टैबलेट भी, कंप्‍यूटर भी… Brave Ark ने भारत में लॉन्‍च की 14550mAh बैटरी वाली 2 इन 1 एंड्रॉयड डिवाइस

    Brave Ark एक नया टेक्‍नोलॉजी स्‍टार्टअप है, जिसने भारत में बिलकुल अलग तरह की डिवाइस को लॉन्‍च किया है। यह टैबलेट और एंड्रॉयड कंप्‍यूटर, दोनों रूप में काम करता है। इसे 2 इन 1 एंड्रॉयड डिवाइस कहा गया है। Brave Ark के मुताबिक उसका नया गैजेट पढ़ाई से लेकर कंटेंट क्रि‍एशन और प्रोफेशनल काम में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Brave Ark एक नया टेक्‍नोलॉजी स्‍टार्टअप है, जिसने भारत में बिलकुल अलग तरह की डिवाइस को लॉन्‍च किया है। यह टैबलेट और एंड्रॉयड कंप्‍यूटर, दोनों रूप में काम करता है। इसे 2 इन 1 एंड्रॉयड डिवाइस कहा गया है। Brave Ark के मुताबिक उसका नया गैजेट पढ़ाई से लेकर कंटेंट क्रि‍एशन और प्रोफेशनल काम में मददगार होगा। यह पीसी मोड के साथ एंड्रॉयड 15 पर चलता है। इसमें 12.95 का बड़ा डिस्‍प्‍ले और 14550mAh की बैटरी दी गई है। यह रियलमी और रेडमी के हाल में लॉन्‍च हुए टैबलेट में लगी बैटरी से कहीं अध‍िक है।

    Brave Ark की कीमत

    Brave Ark को गैलेक्‍टि‍क ब्‍लू कलर में लाया गया है। इसकी कीमत 34999 रुपये है। इसे एमेजॉन से लिया जा सकेगा। कंपनी लॉन्‍च ऑफर्स के तहत पहले 200 खरीदारों को बैकलिट कीबोर्ड फ्री दे रही है। यह लेदर टच में आता है और ड‍िवाइस से मैग्‍नेट‍िकली कनेक्‍ट हो जाता है।

    Brave Ark के फीचर्स, स्‍पे‍स‍िफ‍िकेशंस

    डिस्‍प्‍ले 12.95 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्‍प्‍ले
    चिपसेट Snapdragon 8s Gen 3
    रैम 12GB
    स्‍टाेरेज 256GB
    कैमरा 13MP, 5MP फ्रंट
    बैटरी 14550mAh

    Brave Ark की खास बातें

    • Brave Ark में 14550 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फ‍िर भी यह 7.6mm स्‍लीक है।
    • Brave Ark एंड्रॉयड डिवाइस में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है।
    • Brave Ark के बॉक्‍स में पेन भी आता है। यह स्‍टायलस है, जिसे प्रोडक्‍ट‍िविटी बढ़ाने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है।
    • दावा है कि सिंगल चार्ज में इस डिवाइस को लगातार 20 घंटे इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

    Brave Ark की अच्‍छी और एवरेज बातें

    Brave Ark के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स काफी रिच है। बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्‍प्‍ले और पावरफुल चिपसेट के साथ यह एक सॉलि‍ड ड‍िवाइस है। क्‍योंकि कंपनी एक स्‍टार्टअप है, इसलिए शायद लोग शुरुआत में भरोसा ना कर पाएं। मुझे इस डिवाइस की कीमत थोड़ा अधिक लगी। अगर कंपनी 25 से 30 हजार रुपये प्राइस रेंज में अपना प्रोडक्‍ट लॉन्‍च करती तो वह मजबूत ब्रैंड्स को अच्‍छी चुनौती पेश कर सकती थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।