‘टॉक्सिक’ की रिलीज पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होनी थी। हालांकि, केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंज क्रिएशंस ने अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर ‘फार्स फिल्म्स’ के परामर्श पर इसे ग्लोबल रिलीज पर टाल दिया है। अब फिल्म को एक सोची-समझी स्ट्रैटिजी के तहत नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा।
‘धुरंधर 2’ को देश भर में करीब 6000 स्क्रीन मिल सकती है
खैर, जहां दोनों फिल्में रिलीज होती तो दर्शक इनमें बंट जाते, वहीं अब ऑयिडंस के पास किसी एक को चुनने की मजबूरी नहीं होगी। बताया जा रहा है कि भारत में कुल 10,000 स्क्रीन हैं और अगर दोनों फिल्में एक साथ आती तो दोनों स्क्रीन 4500-5000 स्क्रीन्स की संख्या में बंटतीं। अब ‘टॉक्सिक’ को लेकर लिए गए इस फैसले से ‘धुरंधर 2’ को देश भर में करीब 6000 स्क्रीन मिल सकती हैं। यानी साफ है कि फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी।
कमाई में 100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद
हालांकि, ‘धुरंधर 2’ को लेकर अमेरिकी में रेकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की उम्मीद है लेकिन पैन इंडिया फिल्म होने की वजह से ‘टॉक्सिक’ का दबदबा बढ़ सकता था। एक अनुमान के मुताबिक, दोनों फिल्में तीन दिनों में 300 करोड़ के आसपास की कमाई कर सकती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां पहले तीन दिनों में ‘धुरंधर 2’ से 120-130 करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद थी, अब ‘टॉक्सिक’ के साइड होने के बाद ये 200 करोड़ रुपये के आंकड़ो को टच कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन को जोड़ने पर कमाई में 100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी और हो सकती है।
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की विदेशों में प्री-बुकिंग
वहीं, sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की विदेशों में प्री-बुकिंग की शुरुआत काफई शानदार रही है। बताया गया है कि रिलीज में दो सप्ताह से अधिक का समय बाकी है और इसने 150,000 डॉलर ($150K) का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने प्रीमियर से पहले ही 70,000 डॉलर ($70K) की कमाई कर ली है। प्रीमियर सहित कुल एडवांस बुकिंग अमेरिका में 100,000 डॉलर ($100K) से अधिक हो गई है।
‘एनिमल’ फिलहाल बॉलीवुड की सबसे बड़ी प्रीमियर हिट
‘धुरंधर’ का पहला भाग नॉर्थ अमेरिका में जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था जिसने 20 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी। अब ‘धुरंधर 2’ से इसे भी पीछे छोड़ने की उम्मीद है। वैसे रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ फिलहाल बॉलीवुड की सबसे बड़ी प्रीमियर हिट फिल्म (1.2 मिलियन डॉलर) है। बताया गया है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की विदेशों में प्री-सेल्स पहले दिन ही 150,000 डॉलर (1.40 करोड़ रुपये) से अधिक हो गई है, जबकि प्रमुख सिनेमाघरों में अभी बुकिंग शुरू होनी बाकी है। हालांकि, अब उम्मीद है कि ये एक नया रेकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने वाली है।
‘टॉक्सिक’ के प्रोड्यूसर्स ने की घोषणा
बता दें कि ‘टॉक्सिक’ के प्रोड्यूसर्स केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने बताया कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी क्षेत्र) में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया है। यह क्षेत्र फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण मार्केट है, जहां बड़े पैमाने पर दर्शक मौजूद हैं। मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह पर रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है, ताकि क्षेत्र में सिनेमाघरों की अनिश्चितता और रुकावटों से बचा जा सके। मेकर्स ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और दर्शकों के हित में यह मुश्किल, लेकिन समझदारी भरा कदम उठाया है।
4 जून 2026 को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
इस घोषणा से पहले मेकर्स 8 मार्च को बेंगलुरु में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहे थे। प्रमोशनल शेड्यूल भी फाइनल हो चुका था। फिल्म के म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रमोशनल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने ऑफिशियल घोषणा करते हुए कहा, ‘टॉक्सिक’ एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया है। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, और हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन तैयार हैं। हम 19 मार्च को दर्शकों से मिलने के लिए उत्सुक थे, लेकिन मिडिल ईस्ट की मौजूदा अनिश्चितता ने हमारे लक्ष्य को प्रभावित किया है। इसलिए हमने रिलीज को 4 जून 2026 तक शिफ्ट करने का फैसला किया है। हम दर्शकों की समझ और सपोर्ट की उम्मीद करते हैं।’
नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी जैसे कलाकार
गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ को गीतु मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यश ने खुद स्क्रिप्ट लिखी है और लीड रोल में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगी।













