• International
  • ट्रंप का दावा- चीन खरीदेगा अरबों का सामान, बीजिंग बोला- ऐसी कोई बात नहीं हुई; झूठ बोल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बड़बोलेपन और प्री-एम्प्टिव पोस्ट को लेकर कुख्यात हैं। वह ऐसा व्यक्ति बनना चाहते हैं, जो हर एक ऐलान सबसे पहले करना चाहता है। चाहे वे तथ्यात्मक रूप से सही हों या नहीं, आपसी सहमति से तय हों या नहीं लेकिन, ट्रंप उसे सबसे पहले दुनिया को बताना चाहते हैं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बड़बोलेपन और प्री-एम्प्टिव पोस्ट को लेकर कुख्यात हैं। वह ऐसा व्यक्ति बनना चाहते हैं, जो हर एक ऐलान सबसे पहले करना चाहता है। चाहे वे तथ्यात्मक रूप से सही हों या नहीं, आपसी सहमति से तय हों या नहीं लेकिन, ट्रंप उसे सबसे पहले दुनिया को बताना चाहते हैं। ट्रंप पीएम मोदी और भारत को लेकर ऐसे कई दावे कर चुके हैं। अब ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर भी ऐसा ही एक प्री-एम्प्टिव पोस्ट किया है, जिसे चीन ने खारिज कर दिया है।

    ट्रंप ने चीन को लेकर झूठ बोला?

    ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से 4 फरवरी को फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इससे संबंधित एक पोस्ट किया। ट्रंप ने अपने तेज-तर्रार अंदाज में कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अमेरिकी कृषि, विमानन और ऊर्जा उत्पादों को खरीदने के लिए चीनी समझौतों पर चर्चा हुई। हालांकि, चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ में प्रकाशित बातचीत के बयान में ट्रंप के दावों में से अधिकांश मुद्दों का उल्लेख नहीं किया गया है। शिन्हुआ ने केवल इतना बताया कि ट्रंप ताइवान पर चीन की चिंताओं को महत्व देे हैं। इससे यह बताने की कोशिश की गई कि इस पूरी बातचीत में शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हावी रहे।

    शी जिनपिंग से बात कर ट्रंप ने क्या कहा

    ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “मैंने अभी-अभी चीन के राष्ट्रपति शी के साथ एक बहुत अच्छी टेलीफोन पर बातचीत पूरी की है। यह एक लंबी और पूरी बातचीत थी, जिसमें कई जरूरी विषयों पर बात हुई, जिनमें ट्रेड, मिलिट्री, अप्रैल में चीन की मेरी यात्रा (जिसका मुझे बहुत इंतजार है!), ताइवान, रूस/यूक्रेन के बीच युद्ध, ईरान के साथ मौजूदा स्थिति, चीन द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स से तेल और गैस की खरीद, चीन द्वारा अतिरिक्त कृषि उत्पादों की खरीद पर विचार करना, जिसमें मौजूदा सीजन के लिए सोयाबीन की मात्रा बढ़ाकर 20 मिलियन टन करना शामिल है (उन्होंने अगले सीजन के लिए 25 मिलियन टन का वादा किया है!), हवाई जहाज के इंजन की डिलीवरी, और कई दूसरे विषय, सभी बहुत पॉज़िटिव थे!”

    जिनपिंग के साथ संबंधों की तारीफ की

    ट्रंप ने आगे लिखा, “चीन के साथ संबंध, और राष्ट्रपति शी के साथ मेरे निजी संबंध बहुत अच्छे हैं, और हम दोनों समझते हैं कि इसे इसी तरह बनाए रखना कितना ज़रूरी है। मेरा मानना है कि राष्ट्रपति शी और पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ मेरे राष्ट्रपति पद के अगले तीन सालों में कई पॉज़िटिव नतीजे मिलेंगे! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।”

    चीन ने ट्रंप के दावों पर क्या कहा

    चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ में प्रकाशित बातचीत की रिपोर्ट में ट्रंप के सोयाबीन/एयरक्राफ्ट बिक्री या ईरान/रूस के बारे में किए गए किसी भी दावे का ज़िक्र नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया कि शी ने अमेरिका-चीन संबंधों की मौजूदा स्थिति और उन्हें कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा की, अमेरिका के साथ सहयोग करने की चीन की इच्छा पर जोर दिया, साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि ताइवान चीन का मुख्य मुद्दा है, यह कहते हुए कि यह द्वीप चीनी क्षेत्र है जिसे कभी भी अलग नहीं रहने दिया जाएगा, और अमेरिका को ताइवान को हथियार बेचने के मामले में बहुत सावधान रहने की चेतावनी दी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।