• International
  • ट्रंप का बड़ा दावा: ‘मैंने रुकवाया था भारत-पाकिस्तान महायुद्ध, पीएम मोदी को फोन कर दी थी 200% टैरिफ की धमकी’

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लिया है। उन्होंने बोर्ड ऑफ पीस शिखर सम्मेलन में दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाकर 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया और युद्धविराम के लिए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लिया है। उन्होंने बोर्ड ऑफ पीस शिखर सम्मेलन में दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाकर 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया और युद्धविराम के लिए 200 प्रतिशत की टैरिफ की धमकी का दावा भी किया। ट्रंप ने कहा कि उनके टैरिफ की धमकी के कारण भारत और पाकिस्तान युद्धविराम के लिए माने। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस दौरान 11 लड़ाकू विमानों को गिराया गया।

    ट्रंप ने क्या दावा किया?

    ट्रंप ने कहा, “…उन्होंने (पाकिस्तानी PM) हमारे चीफ ऑफ स्टाफ के सामने कहा कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने हमारे और इंडिया के बीच जंग रोककर 25 मिलियन जानें बचाईं…वह जंग जोरों पर थी। प्लेन गिराए जा रहे थे। और मेरी उन दोनों से फोन पर बात हुई, और मैं उन्हें थोड़ा-बहुत जानता था। मैं प्राइम मिनिस्टर मोदी को बहुत अच्छे से जानता था…मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो, अगर तुम लोग इसे सुलझा नहीं पाए तो मैं तुम दोनों के साथ ट्रेड डील नहीं करूंगा… और अचानक, हमने एक डील कर ली।”

    ट्रंप का दावा- 200% टैरिफ की धमकी दी

    ट्रंप ने आगे कहा, “मैंने कहा, अगर तुम लड़ोगे, तो मैं तुम दोनों देशों पर 200 परसेंट टैरिफ़ लगा दूँगा। वे दोनों लड़ना चाहते थे। लेकिन जब पैसे की बात आई, तो यह पैसे जैसा कुछ नहीं था। जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते…11 जेट गिराए गए। बहुत महंगे जेट…”

    बोर्ड ऑफ पीस क्या है?

    बोर्ड ऑफ पीस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुरू की गई एक नई अंतरराष्ट्रीय पहल है। इसकी पहली औपचारिक बैठकआज वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित की गई है। इस बैठक में दुनियाभर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं, जिनमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। यह बैठक वाशिंगटन में ‘यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस’ में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। ट्रंप ने इस बैठक में गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर से अधिक की मदद और अमेरिका की ओर से 10 अरब डॉलर के योगदान का जिक्र किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।