• International
  • ट्रंप की ईरान को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की धमकी पड़ेगी भारी? खाड़ी में युद्ध छिड़ा तो भारत पर भी मंडराएगा संकट

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर परमाणु समझौता करने के लिए सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का अनुमान है कि ईरान पर अमेरिका की ऐसी कार्रवाई का उल्टा असर हो सकता है। इससे मध्य पूर्व में नई अस्थिरता पैदा हो सकती है, जिसकी चपेट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर परमाणु समझौता करने के लिए सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का अनुमान है कि ईरान पर अमेरिका की ऐसी कार्रवाई का उल्टा असर हो सकता है। इससे मध्य पूर्व में नई अस्थिरता पैदा हो सकती है, जिसकी चपेट में कई देश आ सकते हैं। अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए पहले ही बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती की है। इनमें दो एयरक्राफ्ट कैरियर, लड़ाकू विमान, एरियल रिफ्यूलिंग प्लेन और रिकॉनसेंस एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इस तैनाती से ट्रंप को ईरान के खिलाफ लिमिटेड या लंबे ऑपरेशन शुरू करने का ऑप्शन मिल गया है।

    ईरान पर बमबारी से पटरी से उतर जाएगा समझौता

    ईरान पर करीबी नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि बातचीत के बीच देश पर बमबारी से परमाणु डील पटरी से उतर सकती है। इससे बदले की कार्रवाई का एक खतरनाक सिलसिला भी शुरू हो सकता है। इलाके के एक सीनियर सरकारी अधिकारी के मुताबिक, अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान शायद बातचीत में हिस्सा लेना रोक देगा। इससे अमेरिका के लिए ईरान पर दबाव बनाना और मुश्किल हो जाएगा।

    अमेरिका को भारी पड़गा ईरान पर हमला

    साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से बात करते हुए वॉशिंगटन में स्टिमसन सेंटर की फेलो बारबरा स्लाविन ने कहा, “अगर वह ईरानियों पर दोबारा हमला करते हैं तो उन्हें उनसे कोई डिप्लोमैटिक एग्रीमेंट नहीं मिलेगा।” सिर्फ मिलिट्री धमकियां – भले ही अमेरिका उन पर आखिरकार कोई एक्शन न ले – “उन्हें डील करने के लिए कम तैयार कर देंगी।” हालांकि ट्रंप ने 10 से 15 दिनों की डेडलाइन दी है, लेकिन यह भी साफ नहीं है कि एयर स्ट्राइक का नया राउंड असल में क्या हासिल करेगा।

    2025 की बमबारी से उबर गया ईरान?

    अमेरिका और इजरायल ने जून 2025 में ईरान के परमाणु सुविधाओं और एयर डिफेंस पर बड़े पैमाने पर बमबारी की थी। उस समय ट्रंप ने कहा था कि ईरान की जरूरी न्यूक्लियर एनरिचमेंट फैसिलिटी को पूरा तरह तबाह कर दिया गया है। तब ऐसी उम्मीद जताई गई थी कि ईरान को दोबारा अपने परमाणु कार्यक्रम को पटरी पर लाने में कम से कम 5 साल का वक्त लगेगा, लेकिन चंद महीने के अंदर ईरान ने फिर से दिखा दिया है कि वह इस बमबारी से पूरी तरह उबर चुका है।

    ईरान पर हमले से भारत की परेशानी कैसे बढ़ सकती है?

    ईरान पर हमला होता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा। ईरान ने कई बार चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला होता है तो वैश्विक ऊर्जा सप्लाई रूट होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा। भारत के कच्चे तेल का लगभग आधा और प्राकृतिक गैस का 60% आयात होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर यह समुद्री मार्ग बंद होता है तो भारत के लिए ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। इससे न सिर्फ भारत में तेल और गैस का दाम बढ़ेगा, बल्कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेबों पर होगा। माल ढुलाई की लागत बढ़ने से वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेंगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।