निफ्टी के शेयरों में ट्रेंट, रिलायंस और टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी केमिकल्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। दूसरी ओर, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा तेजी रही। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में 8 फीसदी से अधिक गिरावट आई।
दो मिनट में राधाकिशन दमानी के ₹162 करोड़ स्वाहा! टाटा के शेयर में क्यों आई 8% गिरावट
क्यों आई गिरावट?
इससे पहले सोमवार को भी शेयर मार्केट में गिरावट आई थी। सेंसेक्स 332 अंक गिरा था जबकि निफ्टी 0.3 फीसदी गिरकर 26,250 अंक पर बंद हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर भारत ने रूस से तेल की खरीद कम नहीं की तो उस पर और टैरिफ लगाया जा सकता है। अभी भारतीय सामान पर 50 फीसदी है। इसमें से 25% का अतिरिक्त टैरिफ रूस से कच्चे तेल की खरीद के कारण लगाया गया है।












