सीक्रेट सर्विस ने क्या बताया
सीक्रेट सर्विस ने हथियाबंद शख्स का नाम अभी जारी नहीं किया है। सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, उसे “मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट पर एक शॉटगन और फ्यूल कैन जैसी कोई चीज ले जाते हुए देखा गया था।” एजेंसी ने कहा कि उसे सीक्रेट सर्विस एजेंट और पाम बीच काउंटी के एक शेरिफ डिप्टी ने गोली मारी।
ट्रंप पर पहले भी हो चुके हैं हमले
ट्रंप पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। 13 जुलाई, 2024 को पेंसिलवेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी। हालांकि निशाना चूक गया और गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। फिर 15 सितंबर, 2024 को, वेस्ट पाम बीच में ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास इंतजार कर रहे एक आदमी को राइफल के साथ पकड़ा गया। उसे इस महीने की शुरुआत में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।














