• Sports
  • ट्रैवल प्लान है सेट और टीम भी घोषित, 5 पॉइंट्स में पढ़ें पाकिस्तान क्यों नहीं करेगा टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट

    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी या नहीं, इसे लेकर बेहद बहस चल रही है। बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के विरोध में पाकिस्तान ने बॉयकॉट करने की धमकी दी थी, लेकिन बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने गेंद अपनी सरकार के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगी या नहीं, इसे लेकर बेहद बहस चल रही है। बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के विरोध में पाकिस्तान ने बॉयकॉट करने की धमकी दी थी, लेकिन बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने गेंद अपनी सरकार के पाले में फेंक दी थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ नकवी ने 26 जनवरी को मीटिंग भी की थी, जिसके बाद शुक्रवार (30 जनवरी) या सोमवार (2 फरवरी) को फैसला लेने की घोषणा की गई थी। नकवी की शुक्रवार की डेडलाइन आज खत्म हो रही है, लेकिन अभी तक पीसीबी की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है। पाकिस्तान की टीम घोषित हो चुकी है और उसके टिकट भी बुक हो चुके हैं। पाकिस्तान टीम का श्रीलंका के लिए ट्रैवल शेड्यूल भी जारी हो चुका है। साथ ही कई अन्य ऐसी बातें भी सामने आई हैं, जिनके चलते लग रहा है कि पाकिस्तान बॉयकॉट नहीं करेगा।

    चलिए 5 पॉइंट्स में आपको पाकिस्तान के बॉयकॉट नहीं करने का इशारा देने वाले 5 फैक्टर बताते हैं-

    1. आईसीसी और अन्य देशों से संबंध नहीं बिगाड़ना चाहता पाकिस्तान

    नकवी ने शाहबाज शरीफ से ही मीटिंग के दौरान कह दिया था कि पाकिस्तान का क्रिकेट फ्यूचर सबसे ऊपर है। भाषा की रिपोर्ट में मीटिंग के दौरान हुई बातचीत की जानकारी रखने वाले एक इनसाइडर के हवाले से कहा गया है कि मोहसिन नकवी ने मीटिंग में शरीफ को बताया कि सारे विकल्प पर गौर किया जा रहा है। पाकिस्तान का क्रिकेट फ्यूचर स्थिर और समृद्ध रखने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) और अन्य मेंबर देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना प्राथमिकता है।

    2. भारत सरकार का उदाहरण देकर नहीं बचेगा PCB

    पीसीबी इनसाइडर ने उन पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज किया है, जिनमें यह कहा गया है कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ ग्रुप-ए मैच का बॉयकॉट कर सकती है। उन्होंने कहा,’रिपोर्ट में भारत सरकार की तरह पाकिस्तान सरकार के भी अपनी टीम पर भारतीय टीम से खेलने पर रोक लगाने का दावा गलत है। भारत सरकार ने हमेशा पाकिस्तान में टीम भेजने से इंकार किया है, लेकिन न्यूट्रल वेन्यू पर आईसीसी इवेंट्स या एशिया कप लेवल टूर्नामेंटों में भारतीय टीम पर पाकिस्तान के साथ खेलने पर रोक नहीं लगाई है। ऐसे में पाकिस्तान सरकार किस आधार पर भारत के खिलाफ श्रीलंका में खेलने पर रोक लगा सकती है? वैसे भी पाकिस्तान सरकार हमेशा यह कहती रही है कि राजनीति को खेल के साथ नहीं मिलाना चाहिए।’

    3. ट्रैवल प्लान हो चुका है पहले ही सेट

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यदि अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं भेजना होता तो उसने ट्रैवल प्लान सेट नहीं किया होता। भाषा की रिपोर्ट में पीसीबी इनसाइडर के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड ने पाकिस्तान टीम के कोलंबो जाने के टिकट बुक कर रखे हैं। बाकी ट्रैवल अरेंजमेंट्स भी हो चुके हैं। टीम 2 फरवरी की सुबह कोलंबो के लिए रवाना होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर माना जा रहा है कि पाकिस्तान कम से कम पूरे टूर्नामेंट का बॉयकॉट नहीं करने जा रहा है।

    4. पहले दो मैच के बाद बॉयकॉट पर फैसले वाला प्लान

    पाकिस्तानी मीडिया में एक और खबर चल रही है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के पहले दो मैच देखेगा। टेलीकॉमएशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों मैच में यदि पाकिस्तानी टीम जीत जाती है तो वह पीसीबी भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर देगा, क्योंकि तब उसकी टीम के सुपर-8 में पहुंचने पर कोई संकट नहीं होगा। पाकिस्तान को पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स से और दूसरा मैच 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में उसका जीतना तय है।

    हालांकि यदि इन मैच में जीतने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करता है तो उसके लिए कानूनी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि वह मैच न्यूट्रल वेन्यू पर है और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुए ट्राइपाइट्रेट एग्रीमेंट पर उसने साइन किए हुए हैं। ये एग्रीमेंट भारत, पाकिस्तान और आईसीसी के बीच हुआ था, जिसमें 2027 तक दोनों ही टीमों के बीच आईसीसी इवेंट्स के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित करने की सहमति बनी थी और तय हुआ था कि कोई भी टीम इससे इंकार नहीं कर सकती है।

    5. पूर्व पाकिस्तान कप्तान ने भी कहा- अब स्ट्राइक का समय बीत चुका नकवी जी

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी कहा है कि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप 026 से पीछे नहीं हट सकता है, क्योंकि स्ट्राइक करने का समय बीत चुका है। लतीफ ने यूट्यूब चैनल कॉटबिहाइंड पर यह बात कही है।

    पीसीबी ने स्ट्राइक करने का वो चांस खो दिया है, जब लोहा गर्म था। हर फैसले का एक समय होताहै। यह समय पिछले सप्ताह आईसीसी मीटिंग के दौरान था। अब टी20 वर्ल्ड कप से पीछे हटने का समय निकल गया है।
    राशिद लतीफ, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान

    हालांकि लतीफ ने कहा,’पाकिस्तान के पास बस एक ही हल है, वह भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर सकता है, चाहे वो फाइनल ही क्यों ना हो।’ हालांकि लतीफ ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों में सबसे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट करने की अपील की थी।

    (भाषा के इनपुट के साथ)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।