• National
  • डिफेंस सेक्टर में कोई बड़ी डील होने वाली है? इजराइल दौरे से पहले पीएम मोदी ने दिया बड़ा संकेत

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजराइल के लिए रवाना हो गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी तक इजराइल का राजकीय दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री का इजराइल का दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे पर रवाना होने से पहले कहा कि यह राजकीय


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजराइल के लिए रवाना हो गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी तक इजराइल का राजकीय दौरा करेंगे। यह प्रधानमंत्री का इजराइल का दूसरा दौरा होगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे पर रवाना होने से पहले कहा कि यह राजकीय यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी और रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं।

    प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर मैं 25-26 फरवरी को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इजरायल के बीच एक मजबूत और कई तरह की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है, जिसमें हाल के सालों में जबरदस्त ग्रोथ और तेजी देखी गई है।’

    • उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसका मकसद उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, तकनीक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश के ही लोगों के बीच संबंधों समेत अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है। हम आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’
    • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस यात्रा के दौरान मैं इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करूंगा। मुझे इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने का भी अवसर मिलेगा। यह अवसर हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को श्रद्धांजलि होगा।’
    • पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं उन भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से बातचीत करने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जो लंबे समय से भारत-इजरायल की खास दोस्ती को बढ़ावा दे रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगी, रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य तय करेगी। इसके साथ ही, एक मजबूत, इनोवेटिव और खुशहाल भविष्य के लिए हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाएगी।’

    पीएम मोदी 9 साल बाद इजराइल के दौरे पर

    लगभग 9 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इजरायल जाएंगे। वे नेसेट यानी इजरायली संसद को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वो भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे अपने आधिकारिक दौरे पर इजरायल पहुंचेंगे। बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी दो दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।