• Business
  • डील के साथ अमेरिका ने पकड़ा दी अपनी विश लिस्ट! जानिए क्या-क्या खरीदेगा भारत?

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच कई महीनों के प्रयासों के बाद आखिरकार ट्रेड डील हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत अमेरिका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच कई महीनों के प्रयासों के बाद आखिरकार ट्रेड डील हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर की खरीद कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि इनमें कुछ एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स भी शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने भी एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स की बात कही दै। इस मुद्दे पर विपक्ष ने आज संसद में जमकर हंगामा किया।

    इस बीच रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारत ने अमेरिका से पेट्रोलियम, डिफेंस गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, टेलीकॉम प्रोडक्स और एयरक्राफ्ट खरीदने पर सहमति जताई है। अधिकारी ने साथ ही कहा कि भारत ने कुछ एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स में अमेरिका को मार्केट एक्सेस दिया है। उन्होंने कहा कि अभी यह डील की पहली किस्त है और आने वाले महीनों में ज्यादा व्यापक डील पर बातचीत चल रही है।

    50% से सीधे 18%: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किस सेक्टर को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड

    अधिकारी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के ट्रेड डेफिसिट को कम करने के लिए भारत अमेरिकी सामान को खरीदने पर सहमत हुआ है। हालांकि ट्रेड मिनिस्ट्री ने इस बारे में ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने डील की घोषणा करते हुए कहा कि भारत अमेरिका से ज्यादा मात्रा में सामान खरीदने के लिए सहमत हो गया है।

    उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर की एनर्जी, कोल, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीद सकता है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक जनवरी-नवंबर के दौरान भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट 15.88 फीसदी बढ़कर $85.5 अरब पहुंच गया। इस दौरान भारत का आयात $46.08 अरब रहा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।