• International
  • डेनमार्क की दरियादिली, ट्रंप की धमकी के बावजूद ग्रीनलैंड के पास बीमार पड़े अमेरिकी नौसैनिक को बचाया

    कोपेनहेगन: डेनमार्क ने ग्रीनलैंड के पास गश्त लगा रही एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी से एक बीमार क्रू मेंबर का इमरजेंसी रेस्क्यू किया है। उसे तुरंत ग्रीनलैंड के नुउक में स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। डेनमार्क ने यह मदद तब की है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोपेनहेगन: डेनमार्क ने ग्रीनलैंड के पास गश्त लगा रही एक अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी से एक बीमार क्रू मेंबर का इमरजेंसी रेस्क्यू किया है। उसे तुरंत ग्रीनलैंड के नुउक में स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। डेनमार्क ने यह मदद तब की है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का समर्थन करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी भी की है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने डेनमार्क पर इस द्वीप को अमेरिका को सौंपने के लिए दबाव भी बढ़ाया है।

    डेनमार्क ने क्या बताया

    डेनमार्क के जॉइंट आर्कटिक कमांड ने शनिवार को कहा कि उसने ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक से सात नॉटिकल मील दूर ग्रीनलैंड के पानी में एक U.S. सबमरीन से एक क्रू मेंबर को निकाला है, जिसे तुरंत मेडिकल इलाज की जरूरत थी। जॉइंट आर्कटिक कमांड ने एक बयान में कहा कि क्रू मेंबर को ग्रीनलैंड के हेल्थ अधिकारियों और नुउक के हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस रेस्क्यू मिशन में डेनिश डिफेंस सीहॉक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

    ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर फिर साधा निशाना

    इस बीच ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे ग्रीनलैंड में एक हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना के हॉस्पिटल शिप यूएसएस मर्सी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “लुइसियाना के शानदार गवर्नर जेफ लैंड्री के साथ मिलकर, हम ग्रीनलैंड में एक बेहतरीन अस्पताल पोत भेज रहे हैं ताकि वहां बीमार और उपेक्षित पड़े लोगों की देखभाल की जा सके। यह पोत रास्ते में है!!!” हालांकि, ट्रंप के इस पोस्ट का मजाक भी उड़ रहा है, क्योंकि ग्रीनलैंड और डेनमार्क में मुफ्त, सरकारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली है, जिसकी गिनती दुनिया के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं में की जाती है।

    ग्रीनलैंड के बारे में जानें

    रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे कम आबादी वाला देश है। सड़कों के सीमित नेटवर्क के कारण, इसके 56,000 निवासी द्वीप के शहरों के बीच यात्रा करने के लिए नाव, हेलीकॉप्टर और विमान का उपयोग करते हैं। अमेरिका का ग्रीनलैंड में एक सैन्य अड्डा है, जिसका नाम पिटुफिक स्पेस बेस है। यह बेस ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट पर स्थित है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।