• National
  • डॉक्टरों को बनाया कट्टरपंथी.. दिल्ली ब्लास्ट से पहले बनाए गए आतंकी संगठन ‘अंसार इंटरिम’ की पूरी कहानी

    नई दिल्ली : दिल्ली में हुई आतंकी हमले के बाद ‘ वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल ‘ चर्चा में आया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में इस ‘वाइट-कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसमें कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। इस मॉड्यूल से पता चला है कि 2016 में कट्टरपंथी बनने के बाद उन्होंने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : दिल्ली में हुई आतंकी हमले के बाद ‘ वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल ‘ चर्चा में आया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में इस ‘वाइट-कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसमें कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। इस मॉड्यूल से पता चला है कि 2016 में कट्टरपंथी बनने के बाद उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश और उसके बाहर विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ‘अंसार इंटरिम’ नाम का एक नया टेरर संगठन बनाया था। इस मामले की जांच अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है।

    पीटीआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इंटर-स्टेट टेरर नेटवर्क का पता सबसे पहले 19 अक्टूबर को तब चला जब श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर JeM के पोस्टर लगे। श्रीनगर पुलिस ने केस दर्ज किया और CCTV फुटेज को एनालाइज किया। इससे तीन लोकल लोगों- आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ, और मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद को अरेस्ट किया गया। इन सभी पर पहले भी पत्थरबाजी के केस दर्ज थे।

    डॉक्टरों को कैसे बनाया कट्टरपंथी?

    उनसे पूछताछ के बाद शोपियां के एक पूर्व पैरामेडिक से इमाम बने मौलवी इरफान अहमद को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसी ने पोस्टर सप्लाई किए और डॉक्टरों को कट्टरपंथी बनाने के लिए अपनी पहुंच का इस्तेमाल किया। जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि आरोपी डॉक्टर- मुजम्मिल गनी, उमर-उन-नबी (अब मर चुका है), और अदील राथर अपने भाई मुजफ्फर राथर (फरार), मौलवी इरफान, कारी आमिर और तुफैल गाजी के साथ अप्रैल 2022 में श्रीनगर के डाउनटाउन में ईदगाह में मिले थे।

    ऐसे बना आतंकी संगठन ‘अंसार इंटरिम’

    इस मीटिंग के दौरान, उन्होंने आतंकी संगठन ‘अंसार इंटरिम’ बनाने का फैसला किया। इसमें अदील को ‘अमीर’ (चीफ), मौलवी इरफान को ‘डिप्टी अमीर’ और गनी को ट्रेजरर बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मिलिटेंट ग्रुप्स में, ‘अंसार’ आमतौर पर दुनिया भर में बैन आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़ा है। गिरफ्तार डॉक्टरों और मौलवियों ने पूछताछ करने वालों को बताया कि एक्टिव आतंकवादियों से संपर्क टूटने के बाद उन्होंने एक नया ग्रुप बनाया। रोल और ऑपरेशनल कोड दिए गए। इसमें उमर कोऑर्डिनेटर का चार्ज लेगा और गैनी के साथ मिलकर फाइनेंस और प्रोक्योरमेंट संभालेगा।

    वीडियो देख सीखा IED बनाना

    2023 में, ग्रुप ने हरियाणा के सोहना और नूह से फर्टिलाइजर समेत सामान खरीदना शुरू किया। उमर के कहने पर, NPK- जिसे इस मामले में आमतौर पर पोटेशियम नाइट्रेट के नाम से जाना जाता है- भी फरीदाबाद की एक केमिकल दुकान से खरीदा गया था। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार डॉक्टरों ने बताया कि उमर ने ऑनलाइन वीडियो देखकर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाना सीखा और ट्राईएसीटोन ट्राइपेरोक्साइड (TATP) तैयार कर लिया, जो एक पेरोक्साइड एक्सप्लोसिव है जिसका इस्तेमाल कई आतंकवादी हमलों में IED भरने के लिए किया गया था।

    आखिरी समय में पीछे हटा दानिश

    अधिकारियों ने बताया कि अदील ने सदस्यों की भर्ती शुरू की। उसने साउथ कश्मीर से दानिश उर्फ जसीर नाम के एक आदमी को लाया। अदील उसे फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी में किराए के एक घर में ले गया। यहां दोनों ने उमर और गनी को TATP एक्सप्लोसिव मटीरियल तैयार करते देखा। बाद में उमर ने दानिश को ‘फिदायीन’ (सुसाइड) हमला करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह आखिरी समय में अपनी खराब आर्थिक हालत और इस्लाम में सुसाइड को हराम मानने का हवाला देकर पीछे हट गया।

    डॉ. उमर नेटवर्क का मुख्य ऑपरेटिव

    माना जाता है कि पुलवामा का 28 साल का डॉक्टर उमर कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले नेटवर्क का सबसे कट्टर सदस्य और मुख्य ऑपरेटिव था। अधिकारियों को शक है कि वह एक शक्तिशाली व्हीकल-बॉर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहा था, जिसका इरादा इसे राष्ट्रीय राजधानी में किसी भीड़भाड़ वाली जगह या किसी धार्मिक महत्व की जगह पर रखकर भाग जाना था।

    हालांकि, श्रीनगर पुलिस के गनी को गिरफ्तार करने और विस्फोटक जब्त करने के बाद यह प्लान फेल हो गया। इससे उमर घबरा गया और 10 नवंबर को लाल किले के बाहर समय से पहले ब्लास्ट हो गया। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि उमर ने पहले 2016 और 2018 में भी आतंकी ग्रुप में शामिल होने की नाकाम कोशिश की थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।