• Entertainment
  • डॉ. गीतिका पर शोषण के आरोपों का सच क्‍या? कोंकणा और प्रतिभा की Accused की OTT रिलीज डेट का ऐलान

    बीते दिनों ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स ने 2026 में अपनी नई रिलीज फिल्‍मों और सीरीज की एक लंबी-चौड़ी लिस्‍ट शेयर की थी। इसमें कोंकणा सेन शर्मा और ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा की साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘अक्यूज्ड’ भी शामिल है। इस ओटीटी ऑरिजनल फिल्‍म के टीजर ने सच और झूठ के बीच की बारीक रेखा को लेकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बीते दिनों ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्ल‍िक्‍स ने 2026 में अपनी नई रिलीज फिल्‍मों और सीरीज की एक लंबी-चौड़ी लिस्‍ट शेयर की थी। इसमें कोंकणा सेन शर्मा और ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा की साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘अक्यूज्ड’ भी शामिल है। इस ओटीटी ऑरिजनल फिल्‍म के टीजर ने सच और झूठ के बीच की बारीक रेखा को लेकर दर्शकों में उत्‍सुकता जगाई थी। अब इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्‍म फरवरी के आख‍िरी हफ्ते में OTT पर रिलीज होने वाली है।

    Netflix ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि ‘अक्यूज्ड’ इसी महीने 27 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्‍म का ऑफिशियल पोस्टर भी जारी किया गया है। सस्पेंस से भरे टीजर के बाद अब ये पोस्‍टर्स एक्‍साइमेंट बढ़ा रहे हैं। फिल्‍म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्‍ट किया है।

    ‘अक्यूज्ड’ की कहानी और प्‍लॉट

    फिल्‍म ‘अक्यूज्ड’ पोलैंड में सेट सस्‍पेंस ड्रामा है। कहानी के केंद्र में डॉ. गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) है, जो एक जाने-माने हॉस्पिटल में सबसे कम उम्र की हेड ऑफ डिपार्टमेंट के तौर पर काम कर रही हैं। डॉ. गीतिका एक मशहूर LGBTQ गायनेकोलॉजिस्ट है। वह डीन बनने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन तभी सोशल मीडिया पर उन्‍हें ट्रोल किया जाता है। डॉ. गीतिका पर यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगते हैं। उन्‍हें ‘सेक्शुअल प्रिडेटर’ कहा जाता है।

    ‘अक्‍यूज्‍ड’ का टीजर

    डॉ. गीतिका की जिंदगी और करियर, दोनों बिखरने लगता है। जनता और अधिकारियों का शक बढ़ता है और सच्चाई धुंधली होती जाती है। इस कारण गीतिका की शादीशुदा जीवन में एक गहरी दरार आ जाती है। टीजर में दिखाया गया है कि गुमनाम आरोपों के कारण डॉ. गीतिका की साख को तगड़ा धक्‍का लगता है। इसी बीच कहानी में दूसरी लीड किरदार प्रतिभा रांटा भी आती है। अब बाहरी ताकतों के बढ़ते दबाव के आगे झुकना है या उस डॉ. गीतिका के साथ खड़ा होना है, यह चुनाव उसे खुद करना होगा।

    सत्ता, सोच और नैत‍िकता की लड़ाई है ‘अक्‍यूज्‍ड’

    फिल्‍म की प्रोडक्शन टीम के मुताबिक, ‘अक्यूज्ड’ पावर और एथ‍िक्‍स की एक मल्टी-लेयर्ड कहानी है। यह फिल्म सत्ता, सोच और जटिल विषयों को एक निजी नजरिए से देखती है। फिल्‍म की कहानी अनुभूति कश्यप ने ही लिखी है। फिल्‍म की कास्ट में टैलेंटेड कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा जहां लीड रोल में हैं, वहीं उनके साथ आदित्य नंदा और सुकांत गोयल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    OTT पर कब और कहां देखें Accused

    ‘अक्यूज्ड’ इसी महीने 27 फरवरी 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। यदि आपके पास इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का सब्‍सक्रिप्‍शन है, तो आप इसे देख सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।