जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में न्यूसम ने शुक्रवार को इंटरनेशनल दर्शकों से कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि अगर आज मैं और कुछ नहीं कह सकता तो कहूंगा कि डोनाल्ड ट्रंप टेम्पररी हैं। वे तीन साल में चले जाएंगे लेकिन कैलिफोर्निया की लीडरशिप के साथ ऐसा नहीं है।’ वह क्लाइमेट पॉलिसी और धरती पर बढ़ती गर्मी के टॉपिक पर बोल रहे थे लेकिन इस दौरान उन्होंने ट्रंप को निशाना बनाने का मौका ढूंढ़ लिया।
वैश्विक मंचों पर गेविन न्यूसम
यूरोप में रहते हुए न्यूसम यूक्रेन के साथ एक नई पार्टनरशिप को फॉर्मल बनाने की योजना बना रहे हैं। इसमें इकोनॉमिक रिकवरी, इनोवेशन और रेजिलिएंस पर सहयोग को आगे बढ़ाने के मकसद से रीजनल लीडर्स के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन किए जाएंगे। शनिवार को यह अहम समझौता होने जा रहा है।
वैश्विक मंचों से डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाकर गेविन न्यूसम अमेरिकी प्रेसिडेंट के सबसे बड़े काउंटर के तौर पर पहचाने जाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि न्यूसम ने अभी तक खुद को सीधे प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट के तौर पर पेश नहीं किया है लेकिन इसका संकेत उन्होंने दिया है। दावोस और म्यूनिख में इंटरनेशनल कम्युनिटी से सामने उनके बयान बहुत कुछ कहते हैं।
ट्रंप की यूरोप से तनातनी
डोनाल्ड ट्रंप की हालिया महीनों में यूरोप के देशों से तनातनी देखी गई है। खासतौर से ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकियों ने यूरोप को नाराज किया है। यूरोप के देश इसे अपमान की तरह ले रहे है क्योंकि अमेरिका और यूरोपीय देशों का दशकों पुराना सहयोग है। इन तनातनी का फायदा उठाते हुए गेविन यूरोप में अपने लिए समर्थन तलाश रहे हैं।













