राज शमानी के साथ पॉडकास्ट करते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कई मुद्दों पर बात की है, जिसमें भारत फ्रांस संबंध, फ्रांस में भारतीयों के लिए अवसर, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में फ्रांस कैसे पीछे हुए जैसे कई मुद्दे शामिल थे। इसी दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चल रहे झगड़े को लेकर भी बात की है।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप पर क्या प्रतिक्रिया दी
पॉडकास्ट के दौरान जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति से पूछा गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उनका प्राइवेट मैसेज लीक कर दिया तो उन्हें कैसा महसूस हुआ, इसपर मैक्रों ने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने ट्रंप को आपसी सम्मान का महत्व करना जरूर सिखा दिया। मैक्रों ने कहा कि “मैं वास्तव में मानता हूं कि सम्मान, नेतृत्व का एक हिस्सा है और हमें एक-दूसरे को सम्मान प्रदान करना चाहिए। हम विचार साझा कर सकते हैं या नहीं, आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन आपको इसे सम्मानजनक तरीके से करना होगा।”
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि “नेताओं के बीच और लोकतंत्र में, यही वजह है कि मैं हमारे समाज में किसी भी प्रकार के नफरत भरे भाषण और हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। क्योंकि जब आपके पास लोकतंत्र होता है तो आपको अपना नेतृत्व बदलने का अधिकार होता है, आप तय करते हैं कि कानून कौन लेगा और कौन आपकी तरफ से कानून पारित करेगा। इसलिए हिंसक और अपमानजनक होने की कोई जरूरत नहीं है।”
मैक्रों ने ट्रंप को कैसे दिखाया आईना
फ्रांस के राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि “दुनिया के मौजूदा हालात में नेताओं को पीछे जाते देखना हैरानी की बात है।” यानि उन्होंने परोक्ष तौर पर साफ कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सभ्यता के दौर में पीछथे जा रहे हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या दुनिया को इस बात से डरने की जरूरत है कि अमेरिकी लीडरशिप किस तरफ जा रही है। तो मैक्रों ने कहा कि “इज्जत बनाई गई थी। सभ्यता के विकास की प्रक्रिया के साथ जो कुछ भी होता है वह खुद को बेहतर बनाने के लिए दशकों और सालों में बनाया गया था। और लोगों के लिए नेताओं को पीछे जाते देखना थोड़ा हैरानी की बात है और यह सही संदेश नहीं है।”














